
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने किया लॉकडाउन में ढील देने का ऐलान
Zee News
बोरिस जॉनसन ने इस बात पर जोर दिया कि जहां तक मुमकिन हो लोग घर से ही काम करें ताकि घातक वायरस को काबू करने में हासिल की गई प्रगति को खतरे में नहीं पड़े.
लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से सतर्क रहने का सोमवार को आग्रह किया और साथ में उन्होंने घर में रहने के आदेश को आधिकारिक तौर पर खत्म किया जिससे सख्त कोविड-19 लॉकडाउन में राहत देने के पहले चरण का रास्ता प्रशस्त हुआ. इसके बाद खुले स्थानों पर अधिक गतिविधियों की इजाजत दी जाएगी. जॉनसन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पाबंदियों में रियायत देने के उनके रोडमेप का पहला चरण 'ग्रेट ब्रिटिश समर आफ स्पोर्ट' का आगाज़ करेगा, क्योंकि लोग खुले में खेलों से संबंधित गतिविधियों का आयोजन कर पाएंगे. बोरिस जॉनसन ने इस बात पर जोर दिया कि जहां तक मुमकिन हो लोग घर से ही काम करें ताकि घातक वायरस को काबू करने में हासिल की गई प्रगति को खतरे में नहीं पड़े. प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज ब्रिटेन में प्रतिबंधों को सावधानीपूर्वक कम करने के हमारे रोडमैप के अगले चरण का दिन है. कृपया नए नियम का ध्यान से पालन करें ताकि हम धीरे-धीरे एक साथ सामान्य स्थिति को वापस हासिल कर सकें.'
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



