
ब्रिटेन: ऋषि सुनक हारे, लिस ट्रस ने जीता प्रधानमंत्री का चुनाव, लेंगी बोरिस जॉनसन की जगह
AajTak
ब्रिटेन में पीएम की रेस में ऋषि सुनक हार गए हैं. लिस ट्रस वहां की नई प्रधानमंत्री बनी हैं.
ब्रिटेन में पीएम की रेस में ऋषि सुनक (Rishi sunak) हार गए हैं. यूके की विदेश मंत्री लिस ट्रस वहां की नई प्रधानमंत्री चुन की गई हैं. वह बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी. लिस ट्रस को आज शाम ब्रिटेन की सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) का नेता चुन लिया गया है.
बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी के रूप में पार्टी सदस्यों को पूर्व चांसलर ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिस ट्रस में से किसी एक को चुनना था. 42 साल के सुनक को अब पीएम की रेस में 47 साल की लिस ट्रस ने हरा दिया है.
पीएम के इस चुनाव में Conservative Party के करीब 1 लाख 60 हजार से ज्यादा सदस्यों ने वोट किया था. चुनाव से पहले आ रहे सर्वे में भी बताया जा रहा था कि ऋषि सुनक इस रेस में पिछड़ गए हैं.
ब्रिटिन इंडियन नागरिक ऋषि सुनक ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि वह जीते तो बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाएंगे. वहीं लिस ट्रस ने टैक्स में कटौती का वादा किया था.
ऋषि सुनक पर थीं भारत की निगाहें
भले चुनाव ब्रिटेन में था, लेकिन इसकी चर्चा भारत में भी जमकर हो रही थी. इसकी वजह थी ऋषि सुनक का भारतीय कनेक्शन. ब्रिटिन इंडियन नागरिक सुनक की जीत की कामना भारतीय लोग कर रहे थे. सुनक भारत की जानी-पहचानी शख्सियत नारायण मूर्ति (Infosys के फाउंडर) के दामाद हैं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










