
ब्रिटिश एक्सपर्ट का दावा- कोरोना वायरस के सभी स्ट्रेन्स को हराने वाली वैक्सीन 1 साल में
AajTak
सभी कोरोना वायरसों को हराने वाली यूनिवर्सल वैक्सीन को तैयार होने में एक साल लगेंगे. ये दावा किया है ब्रिटिश साइंटिस्ट्स ने. वैज्ञानिकों का दावा है कि एक साल में जो वैक्सीन बनेगी, उससे कोरोना के किसी भी स्ट्रेन यानी वैरिएंट या वायरस को हराया जा सकेगा. ब्रिटिश साइंटिस्ट फिलहाल दुनिया में मौजूद सभी कोरोना वैक्सीन की स्टडी कर रहे हैं.
कोरोना वायरस के सभी स्ट्रेन्स को हराने वाली यूनिवर्सल वैक्सीन तैयार होने में एक साल का समय लगेगा. ये दावा किया है ब्रिटिश साइंटिस्ट्स ने. वैज्ञानिकों का दावा है कि एक साल में जो वैक्सीन बनेगी, उससे कोरोना के किसी भी स्ट्रेन यानी वैरिएंट या वायरस को हराया जा सकेगा. ब्रिटिश साइंटिस्ट फिलहाल दुनिया में मौजूद सभी कोरोना वैक्सीन की स्टडी कर रहे हैं. (फोटोःगेटी) नॉटिंघम यूनिवर्सिटी (University of Nottingham) के साइंटिस्ट्स ऐसी वैक्सीन बनाने के प्रयास में है, जो कोरोना वायरस की बाहरी कंटीली परत पर नहीं, बल्कि उसके केंद्र पर हमला करे. कोरोना वायरस के बाहरी कंटीली प्रोटीन परत के बजाय वैक्सीन उसके केंद्र यानी न्यूक्लियोकैप्सिड प्रोटीन (Nucleocapsid Protein) को निष्क्रिय या कमजोर करेगा. (फोटोःगेटी) नॉटिंघम यूनिवर्सिटी (University of Nottingham) के साइंटिस्ट्स के साथ यूके की दवा कंपनी स्कैनसेल (Scancell) इस वैक्सीन को विकसित करने के काम में लगी है. यह कंपनी कैंसर की दवाएं बनाती है. यूनिवर्सिटी और दवा कंपनी दोनों मिलकर न्यू वैरिएंट-प्रूफ कोरोना वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं. उम्मीद है कि यह वैक्सीन 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगी. (फोटोःगेटी)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









