
'ब्राह्मण बहू दान में मिलने तक रहे आरक्षण...', IAS अधिकारी का विवादित बयान; ब्राह्मण समाज भड़का
AajTak
IAS संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज को लेकर कुछ ऐसा विवादित बयान दे दिया है कि वो अब सुर्खियों में छा गए हैं. भोपाल में उनके बयान के ख़िलाफ़ आंदोलन की तैयारी की जा रही है. ब्राह्मण समाज ने मुख्यममंत्री से कार्रवाई की अपील की है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित अजाक्स (मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति–जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ) के प्रांतीय अधिवेशन के दौरान नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष और वरिष्ठ IAS अधिकारी संतोष वर्मा का एक बयान विवाद का कारण बन गया. उन्होंने ऐसा कुछ कहा कि सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल हो रहा और ब्राह्मण समाज नाराज़ हो गए हैं.
भाषण देते समय उन्होंने कहा कि “आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान में नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता.”
यह बयान सोमवार शाम वीडियो के रूप में वायरल हुआ और इसके बाद सामाजिक और राजनीतिक हलकों में नाराज़गी बढ़ गई.
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्र ने टिप्पणी को बेटियों का अपमान बताया. उनका कहना था कि जब सरकार बेटी-बचाओ, बेटी-बढ़ाओ जैसे अभियानों पर ज़ोर दे रही है, तब एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा ऐसी भाषा का इस्तेमाल न सिर्फ अमर्यादित है, बल्कि पूरे समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाता है.
ब्राह्मण समाज का कहना है कि यह टिप्पणी आरक्षण बहस को निजी रिश्तों से जोड़कर गलत दिशा में ले जाने वाली है और इससे समाज के बीच अनावश्यक तनाव बढ़ता है.
यह भी पढ़ें: भोपाल के पास 10 KM लंबा महाजाम... 6 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी सलमान की गिरफ्तारी न होने पर भड़का जनआक्रोश

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







