
ब्राजील: कुल्हाड़ी लेकर प्री-स्कूल में घुसा शख्स, 4 बच्चों को मौत के घाट उतारा
AajTak
ब्राजील में एक सिरफिरा कुल्हाड़ी लेकर प्री-स्कूल में घुस गया और 4 बच्चों की जान ले ली. मारे गए बच्चों की उम्र 5 से 7 साल के बीच थी. इस घटना में 4 बच्चे घायल भी हुए हैं. जिनकी उम्र 2 साल से कम है. घटना के बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
ब्राजील के एक प्री-स्कूल (डे केयर सेंटर) में घुसकर एक सिरफिरे ने 4 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया. हमले में जान गंवाने वाले बच्चों की उम्र 5 से 7 साल के बीच है. इनमें तीन लड़के तो एक लड़की शामिल है. स्थानीय अस्पताल ने बताया कि घटना में 4 बच्चों की मौत हो गई है तो वहीं 4 बच्चे घायल भी हुई हैं. घायल बच्चों की उम्र 2 साल से कम है, जिनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि हमलावर ने अटैक करने के लिए कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया.
ब्राजील की पुलिस के मुताबिक घटना देश के दक्षिणी इलाके में स्थित सांता कैटरिना राज्य के ब्लुमेनौ (Blumenau) शहर में हुई. सांता कैटरिना के गवर्नर जोर्जिन्हो मेलो ने सीएनएन को बताया कि हमले के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी उम्र 25 साल है. पुलिस का कहना है कि हमले को अंजाम देने से पहले उसने कैंटिन्हो बॉम बास्टर डे केयर की दीवार फांदी और अंदर दाखिल हो गया.
हमलावर ने खुद को पुलिस के हवाले किया
पुलिस के मुताबिक डे केयर में तैनात शिक्षकों ने हमले को अंजाम दे रहे शख्स को देख लिया. शिक्षकों को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगा और बाद में उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. राज्य के गवर्नर जोर्जिन्हो मेलो ने हमले में मारे गए बच्चों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है.
राष्ट्रपति सिल्वा ने भी जाहिर किया दुख
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने भी घटना पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि अपने बच्चों और पोते-पोतियों को खोने से बड़ा दुख कुछ भी नहीं हो सकता. मासूम बच्चे, जो अपनी रक्षा भी नहीं कर सकते, उनके खिलाफ हिंसा की वारदात दिल-दहला देने वाली है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









