
ब्यास नदी में रेस्क्यू की गजब तस्वीरें... उफनती धारा को लांघकर बचे लोग
AajTak
हिमाचल-उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बादल फटने से बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं. यहां तक कि सड़कें और पुल भी पानी के तेज बहाव में बह गए. इस बीच हिमाचल के मंडी में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया है, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं.
उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बादल फटने से बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं. यहां तक कि सड़कें और पुल भी पानी के तेज बहाव में बह गए. इस बीच हिमाचल के मंडी में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया है, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं.
जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग मंडी जिले के नगवैन गांव में 9 जुलाई यानी रविवार की रात से फंसे हुए थे. जिनकी मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू करना पड़ा. वहां फंसे हुए लोगों को रस्सी से नदी पार करके निकाला गया, इस रेस्क्यू ऑपरेशन की गजब की तस्वीरें सामने आईं हैं.
#WATCH | Himachal Pradesh: In a late-night rescue operation, NDRF team rescued 6 people who were stranded in the Beas River near Nagwain village in Mandi district due to the rise in the water level of the river following incessant rainfall in the state. (Visuals: NDRF) pic.twitter.com/RQMlHKnBUV
एएनआई ने इस रेस्क्यू का वीडियो भी शेयर किया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से ब्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था, जिसकी वजह से मंडी जिले के नगवैन गांव के पास छह लोग फंस गए थे. एनडीआरएफ की टीम ने रविवार की देर रात बचाव अभियान चलाते हुए उन लोगों का रेस्क्यू किया.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










