
बोल्ड शोज ऑफर होने पर बोले पारस छाबड़ा- पोर्न स्टार नहीं एक्टर बनना चाहता हूं
AajTak
पारस ने कहा- किसी भी प्लेटफॉर्म पर भले ही सीमाएं न हों लेकिन मेरी अपनी सीमाएं हैं. मुझे हाल ही में ऐसे प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए जिसके लिए मुझे इंटिमेट होना था और ज्यादा बोल्ड होना पड़ता. लेकिन मुझे लगता है कि किसी शो में उनकी शायद ही कभी जरूरत होती है.
बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा ने हाल ही में एक्ट्रेस माहिरा शर्मा को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर की थी. पारस ने कहा था कि माहिरा संग उनकी अच्छी बॉन्डिंग है, और वो उनसे शादी करना चाहते हैं. हालांकि, वो दोनों रिलेशनशिप में नहीं हैं. अब उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बात की है. 'पोर्न स्टार नहीं, एक्टर बनना चाहता हूं'- पारस ETimes, से बात करते हुए पारस ने कहा- ''किसी भी प्लेटफॉर्म पर भले ही सीमाएं न हों लेकिन मेरी अपनी सीमाएं हैं. मुझे हाल ही में ऐसे प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए जिसके लिए मुझे इंटिमेट होना था और ज्यादा बोल्ड होना पड़ता. लेकिन मुझे लगता है कि किसी शो में उनकी शायद ही कभी जरूरत होती है. ज्यादातर बोल्ड सीन्स का कहानी से कोई रिलेशन नहीं होता है और वे बज क्रिएट करने के लिए होते हैं."More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












