
बोर्ड परीक्षाओं पर भी साइबर ठगों की नजर... टेलीग्राम ग्रुप बनाकर पेपर देने का दावा! पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
MP News: भोपाल जिला साइबर क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी जारी करते हुए छात्रों और अभिभावकों को आगाह किया है कि टेलीग्राम ग्रुप्स पर बिकने वाले फर्जी पेपरों से सावधान रहें.
इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं का समय चल रहा है और छात्र जहां एक तरफ मन लगाकर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं. पिछली बार टेलीग्राम ग्रुप्स में पेपर देने का दावा कर साइबर ठगों ने कई लोगों को चूना लगाया था, इसलिए इस बार बोर्ड एग्जाम से पहले पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है.
भोपाल जिला साइबर क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी जारी करते हुए छात्रों और अभिभावकों को आगाह किया है कि टेलीग्राम ग्रुप्स पर बिकने वाले फर्जी पेपरों से सावधान रहें.
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने 'आजतक' को बताया, पिछले 2-3 सालों से यह देखा गया है कि बोर्ड परीक्षाओं के समय साइबर अपराधी सक्रिय हो जाते हैं और टेलीग्राम ग्रुप्स बनाकर पेपर देने का झूठा दावा करते हैं. कई सारे ग्रुप्स बनाकर इसमें हज़ारों छात्रों और अभिभावकों को जोड़ लिया जाता है. इससे एक तरफ छात्र और अभिभावक तो ठगे ही जाते हैं जबकि दूसरी तरफ सोशल मीडिया में पेपर लीक की अफवाह भी फ़ैल जाती है.
एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फ़र्ज़ी पेपर खरीद कर छात्र और अभिभावक रुपयों से भी ठगे भी जाते हैं और नकली पेपर खरीद कर जब पढ़ते हैं तो उससे फेल होने का खतरा भी रहता है, क्योंकि यह पेपर असली पेपर से काफी अलग होता है. इसलिए साइबर क्राइम ब्रांच ने कई व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप्स के खिलाफ केस दर्ज किया है.
साइबर क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा:- समस्त छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने या लीक करने जैसी भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान ना दें और साइबर ठगों से सावधान रहें. इस प्रकार के मैसेज आने पर साइबर क्राइम भोपाल के हेलपलाइन नंबर पर भेजे और संपर्क करें. साइबर क्राइम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर 9479990636 या राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










