
बोर्डिंग स्कूल की ऐसी सख्ती... देर रात वॉशरूम गया छात्र, 1000 लोगों से मंगवाई माफी
AajTak
चीन के एक बोर्डिंग स्कूल में एक बच्चे को देर रात टॉयलेट यूज करने को लेकर न सिर्फ सजा दी गई बल्कि उसे पूरे स्कूल में शर्मिंदा किया गया. घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.
दुनियाभर के बोर्डिंग स्कूल्स में बच्चों को डिसिप्लिन यानी अनुशासन सिखाया जाता है. इन जगहों पर ढेरों नियम और छोटी- छोटी चीजों को लेकर काफी सख्ती भी होती है. लेकिन हाल में चीन का ऐसा ही एक बोर्डिंग स्कूल अपने अजीब नियम और बच्चों को सजा के चलते विवादों में आ गया.
यहां एक बच्चे को देर रात टॉयलेट यूज करने को लेकर न सिर्फ सजा दी गई बल्कि उसे पूरे स्कूल में शर्मिंदा किया गया. घटना के ऑनलाइन सामने आने के बाद, बोर्डिंग स्कूल को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा, जिन्होंने कहा कि स्कूल का माहौल इतने सख्त नियमों के साथ एक 'जेल' जैसा है.
छात्र से लिखावाया 'deep self-reflection' लेटर
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (एससीएमपी) की एक रिपोर्ट में बीजिंग न्यूज का हवाला देते हुए कहा गया है कि प्रशासकों ने देर रात वॉशरूम जाने के लिए लड़के को 'deep self-reflection यानी गहन आत्म-चिंतन' लेटर लिखने और उसकी 1000 फोटोकॉपी कराकर पूरे स्कूल में बांटने को कहा था. इसके अलावा, स्कूल ने उसकी क्लास के मंथली डिसीप्लिन स्कोर से पांच अंक भी काट लिए.
'10:45 बजे के बाद वॉशरूम जाने पर भी बैन'
नाम जाहिर न करने की शर्त पर एक शिक्षक ने बीजिंग न्यूज को बताया कि छात्रों को रात 10:45 बजे के बाद होस्टल में घूमने पर प्रतिबंध है. इस दौरान वॉशरूम का यूज करने पर भी प्रतिबंध है. एससीएमपी की रिपोर्ट के अनुसार, यदि किसी छात्र को कर्फ्यू लगने (रात 10:45 बजे) के बाद वॉशरूम का यूज करने की जरूरत होती है, तो उन्हें कथित तौर पर अनुमति के लिए हॉस्टल एडमिनिस्ट्रेशन से संपर्क करना होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










