
बोत्सवाना अमीर देशों को दे रहा हाथियों की फौज भेजने की धमकी, क्या है ट्रॉफी हंटिंग, जिसपर बैन से भड़का ये अफ्रीकी देश?
AajTak
अफ्रीकी देश बोत्सवाना ने जर्मनी को हजारों हाथी भेजने की धमकी दी है. ये नाराजगी इसलिए है क्योंकि जर्मनी ट्रॉफी हंटिंग के नाम पर होने वाले शिकार पर सख्ती की सोच रहा है. इसपर बोत्सवाना का कहना है कि इससे उनके यहां हाथियों की संख्या इतनी बढ़ जाएगी कि इंसानों का रहना मुश्किल हो जाएगा. जर्मनी का विरोध जताने के लिए वो वहां हाथी भेजने की धमकी दे रहा है.
बोत्सवाना के राष्ट्रपति मोकग्वेत्सी मासीसी ने जर्मनी को धमकाया कि वो उनके यहां 20 हजार हाथी भेज देंगे ताकि वे समझ सकें कि हाथियों के बीच रहना क्या है. ये धमकी जर्मनी के एनिमल-लवर्स के लिए है, जिसकी वजह से जर्मन सरकार बोत्सवाना जाकर ट्रॉफी हंटिंग पर रोक लगाने की सोच रही है. बोत्सवाना पहले भी कई देशों को हाथियों के नाम पर डरा चुका.
- हम सवाल-दर-सवाल पूरा मामला देखते हैं कि जर्मनी ने आखिर ऐसा क्या कह दिया, जो बोत्सवाना उखड़ गया. - पशुओं को बचाना तो हर देश का नियम है, फिर कुछ देश क्यों इसके खिलाफ हैं. - क्या है ट्रॉफी हंटिंग, जिसपर रोक की बात हो रही है, और अफ्रीकी मुल्क बोत्सवाना का इससे क्या मतलब है.
शुरुआत करते हैं आखिरी सवाल से. राजा-महाराजाओं के जमाने में हम अक्सर शिकार की बात सुना करते थे. कुछ शिकार इसलिए होते थे कि जानवरों को पकाकर खाया जाए. वहीं बड़े जानवरों के शिकार का अलग मकसद होता. राजा उनकी खाल या सींगों को महल में सजाते. ये एक तरह से उनकी बहादुरी का सबूत होता कि देखिए, हमने शेर या हाथी को भी पछाड़ दिया. यही ट्रॉफी हंटिंग है. इसमें जंगली जानवरों को मारकर जीत के इनाम की तरह रखा जाता है.
चूंकि ज्यादातर देशों में जानवरों को लेकर तरह-तरह की सख्तियां हैं, इसलिए शिकार के शौकीनों ने नया तरीका खोजा. वे ऐसे देश जाने लगे, जहां जंगल ही जंगल हों. वे वहां जानवरों को मारकर उनके शरीर के मनचाहे हिस्सों को अपने साथ ले जाते. बदले में उन्हें उस देश को पैसे देने होते.
क्या-क्या हो रहा इस हंटिंग में

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








