
बोकारो में नाबालिग की हत्या के बाद बवाल, शव से किडनी और आंख गायब, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा
AajTak
बोकारो में 9 दिन से लापता लड़के का शव मिला तो ग्रामीणों ने हत्यारोपी की पेड़ से बांधकर पिटाई कर डाली. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों की मार से बचाते हुए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं, मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि शव से आंख और किडनी निकाल ली गई है. इस पर गंभीरता से जांच की जा रही है.
झारखंड में बोकारो में 17 वर्षीय युवक अनेश्वर उरांव पिछले 9 दिनों से लापता था. 9 दिन बाद उसका शव बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित वसुधा इंडस्ट्रीज के पीछे तालाब के पास से बरामद किया गया. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी राजमिस्त्री श्रवण कुमार को केबिन टोला से पकड़ लिया. अक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ में बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी.
घटना में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में बालीडीह पुलिस ने किसी तरह से आरोपी को भीड़ से निकलने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पिटाई से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
बताया गया कि 9 दिन पहले राजमिस्त्री श्रवण कुमार ने मृतक अनेश्वर उरांव को घर से बुलाकर ले गया था. उसके बाद से ही वह लापता था. अनेश्वर के परिजनों ने उसके गुम होने की लिखित शिकायत थाने में भी की थी. लेकिन पुलिस इस मामले में निष्क्रियता ही बरतती रही, उसे सकुशल नहीं ढूंढ पाई. इस बीच खबर मिली कि उसका शव क्षत विक्षत स्थिति में शव तालाब में पड़ा हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है आरोपी पहले भी इलाके से कई नाबालिग बच्चों को गायब कर चुका है.
मृतक के शरीर से आंख और किडनी गायब
परिजनों ने आशंका जताई कि अनेश्वर की किडनी, गुर्दा और आंख निकाल ली गई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चास एसडीएम, मुख्यालय डीएसपी, सिटी डीएसपी, चास डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी और चास बीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. जिसके बाद साफ हो गया कि मृतक के शरीर से आंख और किडनी निकाल ली गई है. चास एसडीएम पीएम दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि यह मामला जघन्य अपराध से संबंधित प्रतीत हो रहा है. इस पर गंभीरता से जांच की जा रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








