
बॉस हो तो ऐसा... खुद के पैसों से कर्मचारियों को करवाई मौज! घुमाने ले गया विदेश
AajTak
बॉस अपने कर्मचारियों को हॉलिडे पर ले गया. उसने खुद अपनी तरफ से पैसे खर्च किए. ट्रिप पर कर्मचारियों को लग्जरी सुविधाएं दीं. लोग ड्रिंक करते हुए ऑफिस का काम भी कर रहे थे. उन्होंने इस ट्रिप को Working Holiday नाम दिया है, यानी- काम भी, छुट्टी भी और एन्जॉय भी.
एक दिन आपका बॉस उठे और कहे कि हम आपको एक लैविश वैकेशन पर ले चलते हैं. जहां वाटरफॉल वाले एक मस्त रिजॉर्ट में कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था होगी और सभी पूल में एन्जॉय करते हुए कॉकटेल का मजा ले सकेंगे. इतना ही नहीं इस पूरी व्यवस्था का खर्च बॉस खुद उठाएंगे और वहां पर काम करने के आपको पैसे भी दिए जाएंगे. सुनने में ये सब आपको एक सपने जैसा लग रहा होगा. लेकिन हकीकत में एक बॉस ने ऐसा ही किया है. आइए जानते हैं...
दरअसल, ऑस्ट्रेलियन कंपनी के एक बॉस अपनी पूरी टीम को वर्किंग हॉलिडे पर इंडोनेशिया के फेमस टूरिस्ट स्पॉट, बाली ले गए. सिडनी बेस्ड मार्केटिंग फर्म Soup Agency के बॉस ने एक लग्जरी विला में कर्मचारियों के लिए ये सारी व्यवस्थाएं कीं.
ट्रिप के दौरान स्टाफ ने कई टीम-बॉन्डिंग एक्टिवीटीज भी की- जैसे स्विमिंग, Snorkeling और क्वाड-बाइक राइडिंग. ताकि स्टाफ टीम मोरल के साथ काम करे.
Soup कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कात्या वकुलेंको ने 14 दिन के इस वर्क-ट्रिप को एजेंसी के लॉन्च से लेकर अब तक का बेस्ट टीम-बिल्डिंग एक्सपीरियंस बताया है. उन्होंने कहा- वर्कप्लेस पर यह जरूरी है कि हम लोग एक टीम की तरह एकसाथ काम करें. फिर चाहे वो काम करते समय हो या काम खत्म हो जाने के बाद हो, टीम भावना जरूरी है.
कात्या ने आगे कहा- कोविड-19 ने हमें काम करने के नए तरीकों के बारे में सिखाया है और हमलोग कहीं से भी काम कर सकते हैं. तो हम लोगों ने फैसला किया कि इसे एक नए लेवल पर ले चलते हैं.
वर्किंग हॉलिडे की फुटेज में स्टाफ फ्रेश सीफूड एन्जॉय करते दिखते हैं. वे लोग योगा क्लासेज से लेकर सनराइज हाइक और विला में मीटिंग अटेंड करते हुए कॉकटेल का मजा लेते नजर आते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











