
बॉस ने दिया गजब बोनस... नोट के बंडल रखकर कहा- ले लो, जितना ले सको!
AajTak
चीन के एक बॉस ने अपने कर्मचारियों को 26 मिलियन अमेरिकी डॉलर का बोनस दिया. उसने किसी भी कर्मचारी के लिए बोनस की रकम तय नहीं की. बस समय तय किया और उनके सामने नोटों के बंडल रख दिए और कहा - ले लो, जितना ले सकते हो.
इन दिनों चीन की एक कंपनी और उसके बॉस की काफी चर्चा हो रही है. क्योंकि, ये बॉस अपने बोनस देने के तरीके के लिए जाना जाता है और उसके हर एम्प्लॉई को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है. क्योंकि, वह अपने कर्मचारियों को कोई तय रकम बोनस के रूप में नहीं देता, कैश बिछाकर कहता है - जितना ले सको, उठा लो.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, एक चीनी कंपनी और उसका बॉस 270 मिलियन युआन के मुनाफे में से 180 मिलियन युआन (26 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का बोनस साल के अंत में बांटकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है.
13 फरवरी को, हेनान कुआंगशान क्रेन कंपनी लिमिटेड ने अपना वार्षिक समारोह आयोजित किया. इस दौरान मौके पर ही 60 मिलियन युआन (8.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक के कैश बोनस बांटे गए. इस दौरान लगभग 7,000 लोगों के लिए 800 खाने की मेजें लगाई गई थीं. इसके बाद बंडल के बंडल नोट टेबल पर रख दिए गए. फिर कर्मचारियों को बोनस लेने के लिए बुलाया गया.
कर्मचारियों को एक तय समय तक नोट के बंडल उठाकर रकम की गिनती करनी थी. तय समय में वो जितनी राशि की गिनती करते, वो सब घर ले जा सकते थे. इसके बाद कर्मचारियों ने नोट के बंडल उठा-उठाकर उसकी गिनती करके अपने पास रखने लगे. टाइम खत्म होने के बाद जिसके पास जितने नोटों के बंडल थे वो उनका बोनस था.
इस पूरी एक्टिविटी का ऑनलाइन प्रसारन किया गया. सोशल मीडिया पर इस कंपनी के बोनस वितरण कार्यक्रम के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. कर्मचारियों को टेबल पर फैले कैश को गिनते हुए या नीचे रखे नोट के बंडलों को उठाते देखा जा रहा है. चूंकि, बोनस वितरण का कार्यक्रम अलग-अलग चरणों में हुआ. इसलिए कर्मचारियों के बीच कैश भी अलग-अलग तरीके से बांटा गया. लेकिन, शर्त एक ही थी, एक तय समय में ही कैश गिनकर अपने पास रखना था.
7000 कर्मचारियों को बांट दिया 28 हजार डॉलर इस बोनस वितरण समारोह के दौरान, बॉस कुई पेइजुन ने वित्त विभाग को संबोधित करते हुए कहा कि हम वाशिंग मशीन क्यों नहीं बांट रहे हैं? क्या आपको लगता है कि सोने की कीमतें बढ़ गई हैं? पिछले वर्षों में, हम हार और अंगूठियां देते थे. अब कैश लेकर आए हैं और सभी को 20,000 युआन (2,800 अमेरिकी डॉलर) देना ही है. वर्ष के अंत में कुल भुगतान 180 मिलियन युआन से अधिक हो गया. कंपनी का 2025 का मुनाफा 270 मिलियन युआन बताया गया, जिसका मतलब है कि इसके मुनाफे का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा इसके 7,000 कर्मचारियों में बांटा गया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









