
बॉलीवुड में दहशत! Ranveer Singh को मिली धमकी, करोड़ों रुपये की मांग, जांच में जुटी मुंबई पुलिस
ABP News
एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज मिला है. इस धमकी में रणवीर सिंह से करोड़ों रुपयों की मांग की गई है. मुंबई पुलिस जांच में जुटी है.
रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को आया धमकी भरा मैसेज आया. व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा मेसेज भेजा गया है. मेसेज के जरिए करोड़ों रुपये की मांग की गई है.
धमकी भरे मैसेज के बाद इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई. इसके बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस धमकी भरा वॉइस नोट भेजनें वाली की तलाश में जुट गई है.
More Related News













