
बॉलीवुड डायरेक्टर से साढ़े तीन लाख की ठगी, KYC अपडेट के नाम पर लगाया चूना
AajTak
मुंबई में एक असिस्टेंट फिल्म डायरेक्टर को ठगों ने KYC अपडेट करने के नाम पर 3.39 लाख रुपये का चूना लगा दिया. पीड़ित ने इस संबंध में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. चेतन देसाई को पिछले सप्ताह एक अनजान नंबर से मैसेज मिला, जिसमें बताया गया था कि उनके बैंक खाते को बंद कर दिया गया है. इसके बाद एक्टिव कराने के लिए उन्हें केवाईसी का झांसा दिया गया और लिंक पर क्लिक करते ही अकाउंट से पैसे कट गए.
मुंबई के ओशिवारा में एक असिस्टेंट फिल्म डायरेक्टर के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने KYC (नो योर कस्टमर) अपडेट करने के नाम पर उसके बैंक खाते से 3.39 लाख रुपये उड़ा लिए. पीड़ित चेतन देसाई ने इस संबंध में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि चेतन देसाई को पिछले सप्ताह एक अनजान नंबर से एक मैसेज मिला, जिसमें बताया गया था कि उनके बैंक खाते को बंद कर दिया गया है. जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और कहा कि उनका खाता अधूरी KYC जानकारी के कारण बंद किया गया है. इसके बाद आरोपी ने चेतन को एक लिंक भेजा और उसमें KYC डिटेल्स भरने के लिए कहा.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक चेतन ने लिंक खोलते ही उसमें अपना बैंक खाता नंबर, पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर जैसी गोपनीय जानकारी भर दी. इसके कुछ ही समय बाद उनके मोबाइल पर लगातार मैसेज आने लगे जिनमें उनके खाते से बड़ी राशि निकाले जाने की जानकारी थी. देखते ही देखते उनके खाते से कुल 3.39 लाख रुपये निकाल लिए गए.
घटना के तुरंत बाद चेतन देसाई ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ठगों ने रकम किस बैंक खाते में ट्रांसफर की है और उस खाते का मालिक कौन है.
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर अपनी बैंक संबंधित जानकारी न साझा करें और संदिग्ध मैसेज या कॉल मिलने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें. ओशिवारा पुलिस इस मामले में तकनीकी मदद से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








