
बॉलीवुड के 7 एक्टर्स के सामने KRK की शर्त, मेरे रिव्यू से बचना है तो करो ये काम
AajTak
कमाल राशिद खान हर दिन ट्विटर पर नया शिगूफा छोड़ते हैं. केआरके के रिव्यू को लेकर सारा विवाद तब से शुरू हुआ है जबसे सलमान खान ने उनके खिलाफ मानहानि का केस किया है. केआरके का दावा है कि सलमान ने राधे का निगेटिव रिव्यू करने की वजह से उनपर मानहानि का केस किया है.
कमाल राशिद खान के तीखे तेवर जारी हैं. आए दिन वे बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साध रहे हैं. अब केआरके ने अभिषेक बच्चन, वरुण धवन और कार्तिक आर्यन जैसे सितारों से बॉलीवुड को बचाने की अपील की है. उनका कहना है कि वे सभी उनकी डायरेक्शन में बनी फिल्म में काम करें. इससे वे उनके रिव्यू से बच पाएंगे. केआरके ने छेड़ी बॉलीवुड को बचाने की मुहिम, लेकिन... कई सारे ट्वीट्स कर केआरके ने लिखा- मैं सच में फिल्मों का रिव्यू करना बंद कर देना चाहता हूं. जिस दिन मैं बतौर प्रोड्यूसर या डायरेक्टर फिल्म लॉन्च करूंगा उस दिन फिल्मों की समीक्षा करना बंद कर दूंगा. इसलिए मैं रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन, जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, अजय देवगन, शाहिद कपूर से मदद मांगता हूं और पूरे बॉलीवुड से भी.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












