
'बॉर्डर 2' के इवेंट्स से क्यों गायब रहे दिलजीत दोसांझ? पुरानी मीटिंग में हो गया था तय
AajTak
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ऑडियंस की तरफ से फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं दिलजीत दोसांझ को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा रही कि वो फिल्म को लेकर कहीं एक्टिव क्यों नहीं रहे.
सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के काम को भी काफी सराहा जा रहा है. हालांकि फिल्म की शूटिंग से लेकर इसकी रिलीज तक दिलजीत का नाम सुर्खियों में रहा. ये ही वजह है कि उन्होंने फिल्म से जुड़े किसी भी इवेंट से दूरी बना रखी.
लेकिन सवाल ये उठता है कि बड़े सितारों से सजी बिग बजट वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ अपने आप में एक बड़ा नाम है. दुनियाभर में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं. ऐसे में वो फिल्म के महत्वपूर्ण इवेंट से इतने दूर क्यों रहे? मेकर्स को ये फैसला क्यों लेना पड़ा कि वो सिर्फ फिल्म तक ही सीमित रह गए? आइये इसके पीछे की वजह को जानने की कोशिश करते हैं.
कहां से शुरू हुआ ये विवाद? दरअसल 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला होता है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. इसके बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला था. इसके बाद भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स के सोशल मीडिया अकाउंट और कलाकारों की फिल्मों को भारत में पूरी तरह बैन कर दिया गया. लेकिन जब लोगों ने दिलजीत दोसांझ को फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तीन एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ देखा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. ये फिल्म इंडिया में रिलीज नहीं हो सकी. लोगों ने दिलजीत पर देशद्रोही होने तक के आरोप लगाए.
जब लोगों को ये पता चला कि दिलजीत दोसांझ फिल्म 'बॉर्डर 2' में भी है तो सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया. स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि लोगों ने उन्हें 'बॉर्डर 2' जैसी देशभक्ति फिल्म से बाहर निकालने की मांग शुरू कर दी थी. दर्शकों का तर्क था कि एक तरफ दिलजीत भारतीय सेना के गौरव की फिल्म कर रहे हैं और दूसरी तरफ सीमा पार के कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं.
मामले ने तूल तब पकड़ा जब 'बॉर्डर 2' में दिलजीत की कास्टिंग पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिनेमा एम्प्लॉइज (FWICE) ने विरोध किया. यहां तक की FWICE ने दिलजीत दोसांझ को बैन कर दिया था. हालांकि बॉर्डर 2 के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने पर्सनली फेडरेशन से रिक्वेस्ट किया कि वे दिलजीत को फिल्म में काम करने दें. हालांकि FWICE ने इसकी अनुमति दी लेकिन भूषण कुमार की एक बड़ी शर्त पर.
क्या इस शर्त की वजह से दिलजीत ने बनाई दूरी? भारी विवाद के बीच इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए FWICE के प्रमुख बीएन तिवारी ने बॉर्डर 2 के मेकर्स के साथ मीटिंग की थी. मीटिंग में मुद्दा उठाया गया था कि दिलजीत को फिल्म से बाहर किया जाए. हालांकि तब टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने कहा था कि 80% शूटिंग पूरी हो गई है और अब उन्हें बाहर नहीं किया जा सकता है. दूसरे एक्टर के साथ फिल्म की शूटिंग करना संभव नहीं होगा.

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












