
'बॉर्डर 2' की आंधी में कैसे टिकेगी 'भाभीजी'? न प्रमोशन-न बज, बॉक्स ऑफिस पर कैसे निकालेगी बजट
AajTak
टीवी का हिट सिटकॉम 'भाबीजी घर पर हैं' अब एक फिल्म के रूप में सामने आ रहा है. मगर उसका बज लोगों के बीच उतना नहीं देखा जा रहा, जितनी सीरियल की पॉपुलैरिटी थी. ऐसे में क्या ये थिएटर्स में 'बॉर्डर 2' जैसी दमदार फिल्म का सामना कर पाएगी?
थिएटर्स में पिछले काफी समय से एक ऐसी फिल्म नहीं आई है, जो आपको खुलकर हंसने पर मजबूर कर दे. कई फिल्में आईं भी, मगर वो कब थिएटर से गायब हो गईं, ये किसी को नहीं पता चला. अब लगता है कि एक और फिल्म भी गुपचुप आकर निकलने वाली है.
आखिर क्यों ठंडा है 'भाबीजी घर पर हैं' फिल्म का बज?
&टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' एक फिल्म के रूप में रिलीज होने वाली है. ये टीवी के इतिहास का वो सीरियल माना जाता है, जो अपने डबल मीनिंग जोक्स के जरिए लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. इसके किरदार सभी के मन में बसे हुए हैं. जब इसे लेकर फिल्म की घोषणा हुई थी, तब कयास थे कि ये टीवी के बाद थिएटर में भी धमाल मचाएगी.
लेकिन 'भाबीजी घर पर हैं' को लेकर ऑडियंस के बीच कोई बज बनता नहीं दिख रहा है. इसकी रिलीज 6 फरवरी यानी इसी शुक्रवार को है, मगर सोशल मीडिया पर इसी कोई चर्चा नहीं हो रही. एक फिल्म को लोगों के बीच लेकर जाने में आज के वक्त सोशल मीडिया का सबसे बड़ा हाथ होता है. मगर 'भाबीजी घर पर हैं' फिल्म वो बिल्कुल नहीं कर पा रही है.
हालांकि फिल्म की टीम प्रमोशन्स में जुटी हुई है. वो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इंटरव्यू दे रहे हैं. लेकिन रेडिट, X से लेकर इंस्टाग्राम, फेसबुक पर 'भाबीजी घर पर हैं' से जुड़ा कोई पोस्ट या एक्साइटमेंट नहीं दिख रहा. बल्कि इससे क्लैश हो रही एक और फिल्म 'वध 2' के लिए लोगों के बीच उत्सुकता देखी जा रही है.
क्लैश के बावजूद, पॉजिटिव रिव्यूज बचाएंगे गेम?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












