
बॉर्डर खुला, वाहनों की आवाजाही शुरू... Gen-Z प्रोटेस्ट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर कैसे हैं हालात
AajTak
भारत-नेपाल के रुपईडीहा बॉर्डर से यात्रियों और कारोबारी ट्रकों की आवाजाही शुरू हो गई है. पांच दिनों से फंसे 500 से ज्यादा मालवाहक वाहन नेपाल भेजे गए, जबकि सैकड़ों वाहन भारत लौटे हैं. सीमा अब पूरी तरह साफ है और व्यापारिक गतिविधियां पटरी पर लौट रही हैं.
नेपाल में नई सरकार बनने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हालात सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं. शनिवार को रुपईडीहा बॉर्डर से यात्री वाहन, कार, मोटरसाइकिल, पैदल यात्री और मालवाहक ट्रक गुजरते हुए देखे गए. बड़ी संख्या में कारोबारी ट्रक नेपाल में दाखिल हुए, हालांकि आम नागरिकों की आवाजाही अभी भी कम रही.
42वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट गंगा सिंह उडावत ने बताया कि नई सरकार बनने के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं. इसी वजह से शनिवार को किसी को रोका नहीं गया, हालांकि पहचान की पुष्टि करने के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया. उन्होंने कहा कि सीमा चौकियों से लगातार नागरिकों और वाहनों की निगरानी की जा रही है.
यह भी पढ़ें: नेपाल हिंसा पर UP पुलिस अलर्ट... DGP मुख्यालय में कंट्रोल रूम सक्रिय, 409 फंसे लोगों में से 277 सुरक्षित लौटे
आम तौर पर रुपईडीहा बॉर्डर से रोजाना करीब 50,000 लोग गुजरते हैं, लेकिन शनिवार को यह संख्या घटकर लगभग 20,000 ही रही. इस दौरान कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे करीब 20 भारतीय श्रद्धालुओं का जत्था भी रुपईडीहा से नेपाल की ओर रवाना हुआ.
नेपाल और भारत के बीच वाहनों की आवाजाही
पीटीआई के मुताबिक, भूमि बंदरगाह प्राधिकरण के प्रभारी अधिकारी सुधीर शर्मा ने बताया कि पांच दिनों से फंसे ट्रकों, लोरियों, टैंकरों और कंटेनरों के ड्राइवर और सहायकों के चेहरों पर खुशी लौट आई. शनिवार को सभी वाहनों को नेपाल भेजा गया और नेपालगंज में फंसे सभी कारोबारी वाहन भारत वापस आ गए.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







