
बॉयफ्रेेंड संग हथकड़ी लगाकर लाइफ बिता रही थी महिला, अब हुई अस्पताल में भर्ती
AajTak
यूक्रेन का एक कपल कुछ समय पहले काफी चर्चा में आया था जब एक एक्सपेरिमेंट के तहत एलेक्जेंडर और विक्टोरिया नाम का ये कपल एक दूसरे के साथ हथकड़ियों से बंध चुका था. हालांकि वैलेंटाइन्स डे के दिन किए गए इस प्रयोग के अब साइड इफेक्ट्स सामने आ रहे हैं और इसके चलते इस कपल को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं.
यूक्रेन का एक कपल कुछ समय पहले काफी चर्चा में आया था जब एक एक्सपेरिमेंट के तहत एलेक्जेंडर और विक्टोरिया नाम का ये कपल एक दूसरे के साथ हथकड़ियों से बंध चुका था. हालांकि वैलेंटाइन्स डे के दिन किए गए इस प्रयोग के अब साइड इफेक्ट्स सामने आ रहे हैं और इसके चलते इस कपल को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं. 24 घंटे हथकड़ियों से बंधे रहने के चलते अब 28 साल की विक्टोरिया के हाथ में फोड़े-अल्सर हो चुके हैं. इस परेशानी के बाद उन्हें डॉक्टर्स के पास ले जाया गया है. विक्टोरिया के हाथों में लगाातर मेटल का संपर्क होने के चलते उन्हें ये समस्या आई है. एलेक्जेंडर का इस मामले में कहना है कि विक्टोरिया की स्किन पर लगातार मलहम लगाने के बावजूद भी ये अल्सर ठीक नहीं हुए हैं. गौरतलब है कि इस प्रयोग के चलते ये कपल हर समय एक साथ ही रहता है. ये लोग साथ कपड़े धोते हैं, खाना बनाते हैं और साथ ही अपनी जॉब भी घर से ही करते हैं. हालांकि पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने में इस कपल को परेशानी आ चुकी है. हालांकि इस कपल ने अपनी सेक्स लाइफ को लेकर कोई कमेंट नहीं किया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










