
बॉयफ्रेंड से Breakup कर खुशी से झूमी लड़की, फैमिली के साथ मनाया जश्न- देखें VIDEO
AajTak
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो देख लोग भी हैरानी जता रहे हैं कि लड़की के परिवार ने ब्रेकअप को लेकर कैसी प्रतिक्रिया दी है. वो अपनी बेटी के लिए तालियां बजाने लगे. इस पर खूब खुश भी हुए.
किसी भी रिलेशनशिप के खत्म होने पर जब ब्रेकअप होता है, तो उससे उबरना इंसान के लिए काफी मुश्किल होता है. फिर चाहे वो लड़का हो या फिर लड़की. मगर एक लड़की ने वीडियो शेयर कर दिखाया है कि कैसे ब्रेकअप के बाद भी वो काफी खुश है. उसने अपने परिवार के साथ इसका जश्न भी मनाया. लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को सबके सामने ब्रेकअप मैसेज भेजा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो देख लोग भी हैरानी जता रहे हैं कि लड़की के परिवार ने ब्रेकअप को लेकर कैसी प्रतिक्रिया दी है. वो अपनी बेटी के लिए तालियां बजाने लगते हैं. इस पर खूब खुश भी हुए.
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है, 'ब्रेकअप का जश्न मना रहा पूरा परिवार.' वीडियो में एक लड़की अपने हाथ में फोन लिए एक टेबल से सटकर बैठी नजर आ रही है. फोन की स्क्रीन पर एक लंबा टाइप किया हुआ मैसेज दिखता है, जिसे वो अपने बॉयफ्रेंड को भेजने वाली है. जैसे ही वो सेंड के बटन को दबाती है, उसके आसपास बैठा उसका परिवार जश्न मनाने लगता है.
वीडियो को कुछ दिन पहले शेयर किया गया था. जिसके बाद से ये वायरल हो रहा है. इसे अभी तक 3.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है. और ये संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है. जबकि 35 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है. लोग पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'इन्हें वो लड़का कभी पसंद ही नहीं आया.' एक अन्य यूजर लिखता है, 'ऐसा लगता है जैसे उन्हें बॉयफ्रेंड कभी पसंद ही नहीं था.' वहीं तीसरे यूजर ने कहा, 'उसने ब्रेकअप के नियम और शर्तें भेजी हैं.' चौथा यूजर कहता है, 'मुझे लगता है कि उन्हें वो लड़का पसंद नहीं आया होगा.' पांचवां यूजर कहता है, 'यही वो समर्थन है, जो मैं अपने परिवार से चाहता हूं.'
वहीं कुछ लोगों ने पूछा कि लड़की ने सामने से अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप क्यों नहीं किया. 'आप एक मैसेज के जरिए किसी से ब्रेकअप क्यों करने जा रही हैं?' मैसेज पर ब्रेकअप करना अक्सर विवाद पैदा करता आया है. इसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय रहती है. कुछ लोग कहते हैं कि यह बातचीत का ही एक जरिया तो इसे इस्तेमाल करने में कुछ गलत नहीं. तो वहीं कुछ लोग मानते हैं कि यह नैतिक रूप से गलत है. लोग इस बात पर जोर देते हैं कि ब्रेकअप के दौरान आमने-सामने की बातचीत होनी चाहिए.
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










