
बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए लड़की ने किया 25000 KM का सफर, फिर...
AajTak
कपल का ब्रेकअप हुआ. ब्रेकअप के बाद लड़की ने 35 दिन में 25000 किलोमीटर से भी ज्यादा की यात्री की और 'सात समंदर' पार कर बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची. फिर दोनों साथ हो गए और शादी कर ली. इस कपल की शादी को अब 50 साल से ज्यादा का समय हो चुका है.
ब्रेकअप के बाद एक लड़की ने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए 35 दिन में 25,000 KM की यात्रा की. लड़की को वापस अपनी जिंदगी में पाकर लड़का भी काफी खुश हो गया. दोनों दोबारा साथ हो गए. ये घटना है 1970 की. खास बात ये है कि इस कपल ने हाल ही में शादी की 50वीं वर्षगांठ मनाई है.
'द मिरर' के मुताबिक, 22 साल की उम्र में उरसुला कार्नी का बॉयफ्रेंड जॉन ऑर्टन से ब्रेकअप हो गया था. उरसुसा के दोस्तों ने भी इस फैसले को सही करार दिया था. फिर जॉन, ब्रिटेन छोड़कर ऑस्ट्रेलिया चले गए. इसके साथ ही कपल की रिलेशनशिप खत्म हो गई. लेकिन फिर उरसुला ने ऐसा कुछ किया, जिसने कपल को दोबारा साथ ला दिया.
1970 में उरसुला मैनचेस्टर, साउथेम्पटन (ब्रिटेन) में रह रही थीं. वह यूरोप, नॉर्थ और साउथ अफ्रीका के रास्ते होते हुए जॉन के क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया) में मौजूद घर पर पहुंच गईं. जॉन ने जब उनको देखा तो वह चौंक गए.
जॉन की अब उम्र 78 साल हो चुकी है. उस पल को याद करते हुए कहते हैं कि वह खदान से अपनी शिफ्ट खत्म कर वापस लौटे थे और उरसुला उनका इंतजार कर रही थीं. उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि वह दोबारा उनकी जिंदगी में वापस आएंगी. उरसुला को देखकर वह काफी खुश हुए थे.
उरसुला अब 74 साल की हो चुकी हैं. उन्होंने कहा- मुझे लगता था कि जॉन केवल मेरे लिए बने हैं. ऐसे में वह उनको छोड़ना नहीं चाहती थीं. इस कपल की लव स्टोरी पहली बार 7 जुलाई 1972 को एक अखबार में प्रकाशित हुई थी. शादी के 50 साल होने के बाद कपल ने एक बार फिर से पुराने दिनों को याद किया.
जॉन और उरसुला दोनों मैनचेस्टर के रहने वाले हैं. 5 दशक पहले एक कार बनाने वाली कंपनी में काम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई. जॉन तब 'प्लेबॉय' नेचर के थे. इस कारण उरसुला ने उन्हें चेतावनी भी दी थी कि वह नाइट पार्टियों में ना जाएं. लेकिन, जॉन ने उरसुला की बात अनुसनी कर दी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










