
बॉयफ्रेंड संग आलिया कश्यप के रिलेशन को हुए 1 साल, शेयर किया रोमांटिक वीडियो
AajTak
आलिया ने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोयर के साथ एक साल पूरे होने का जश्न मनाया. उन्होंने इस मौके पर शेन के साथ बिताए पलों का मोंटाज वीडियो शेयर किया है.
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन रहती हैं. हाल ही में आलिया ने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोयर के साथ एक साल पूरे होने का जश्न मनाया. उन्होंने इस मौके पर शेन के साथ बिताए पलों का मोंटाज वीडियो शेयर किया है. इस रोमांटिक वीडियो में आलिया और शेन की मस्ती और रोमांस दोनों नजर आ रहे हैं. आलिया ने वीडियो को शेयर कर लिखा- 'बेस्ट 365 दिन मेरे बेस्ट फ्रेंड के साथ जिसे मैं किसी भी कीमत पर नहीं बदलना चाहूंगी. मुझे बिना शर्त प्यार करने के लिए और प्यार जताने के लिए थैंक्यू. I love You Forever #1year'. दोनों के फैंस ने इस पोस्ट पर रिएक्शन दिया है. किसी ने उन्हें अपना फेवरेट कपल तो किसी ने उन्हें मोस्ट एडोरेबल का टाइटल दिया है.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












