
बॉयफ्रेंड पर था शक, ब्रेकअप के बाद गर्लफ्रेंड ने ऐसे लिया 'बदला'
AajTak
ब्रेकअप होते ही गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड का मर्डर कर दिया. पेशे से मॉडल लड़की को शक था उसका बॉयफ्रेंड पीठ पीछे बेवफाई कर रहा है. इस लड़की ने मर्डर के एक सप्ताह पहले भी बॉयफ्रेंड को चाकू घोंपा था. पुलिस के सामने पूछताछ में लड़की मुकर गई. इस मामले की सुनवाई कोर्ट में जारी है.
मॉडल ने बॉयफ्रेंड का चाकू घोंपकर मर्डर कर दिया, दरअसल मॉडल का बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था. मॉडल बॉयफ्रेंड पर शक भी करती थी. हैरानी की बात यह भी रही कि इस लड़की ने मर्डर से एक सप्ताह पहले भी बॉयफ्रेंड के हाथ पर चाकू घोंप दिया था. फिलहाल कोर्ट में मामले की सुनवाई जारी है.
आरोपी महिला एबिजेल व्हाइट (Abigail White) ने चाकू से अपने बॉयफ्रेंड ब्राडले लेविस (Bradley Lewis) को साउथ ग्लूस्टरशायर (ब्रिटेन) में मौत के घाट उतार दिया था. ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कहा कि 24 साल की एबिजेल ने पुलिस के सामने झूठ बोला. एबिजेल ने बॉयफ्रेंड की हत्या करने के बाद एंबुलेस को भी अपने घर से फोन किया, लेकिन लेविस की जान नहीं बच सकी और उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
लेविस की इस साल 25 मार्च को मौत हो गई थी. उनके शरीर पर चाकू घोंपने का महज एक निशान था. पुलिस ने इस मामले में एबिजेल को मर्डर के शक में गिरफ्तार किया था तो उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया था. लेकिन, अब उन्होंने कोर्ट के समक्ष सुनवाई के दौरान मान लिया कि उन्होंने ही बॉयफ्रेंड का मर्डर किया.
एबिजेल खुद को 'फेक बार्बी' के तौर पर सोशल मीडिया पर प्रदर्शित करती थीं, इसके अलावा वह मित्ज़ी लुईस उपनाम से भी अपने प्राइवेट और इंटीमेट इमेजेस सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान सामने आया कि एबिजेल ने अपने बॉयफ्रेंड को पब से आने के बाद ही बुरी तरह घायल कर दिया. जांच में यह भी सामने आया कि एबिजेल का अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं था. वहीं घटना से चंद दिनों पहले भी उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को चाकू मारा था.
जब एबिजेल ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड को चाकू मारा था तो वह चिल्ला रही थीं कि ये सांस नहीं ले पा रहा है. यह आवाज लॉरा कॉन्डी नाम की पड़ोसी महिला महिला ने भी सुनी थी. जब वह घर के अंदर पहुंची तो देखा कि लेविस रसोई में पड़ा हुआ था. सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि एबिजेल ने घर को साफ करने की कोशिश की.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








