
बॉयफ्रेंड ने महिला बैंकर को घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर मारी गोली, पेट्रोल डालकर शव को जलाया
AajTak
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की रहने वाली 21 साल की तनु कुर्रे रायपुर के प्राइवेट बैंक में काम करती थी. वह 21 नवंबर को अपने बॉयफ्रेंड सचिन अग्रवाल के साथ बालंगीर निकली थी. बॉयफ्रेंड ने जंगल में ले जाकर तनु कुर्रे की हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को पेट्रोल जलाकर जला दिया.
छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा की निर्मम हत्या जैसा ही मामला सामने आया है. बस फर्क इतना है कि श्रद्धा केस में जहां आरोपी ने हत्या के बाद शव के टुकड़े किए थे, तो वहीं इस केस में पहले युवक ने गर्लफ्रेंड को जंगल में गोली मारी, फिर सबूत छिपाने के लिए शव को जला दिया. आरोपी ने प्रेमिका को छत्तीसगढ़ के रायपुर से ओडिशा में ले जाकर इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आईए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
दरअसल, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की रहने वाली 21 साल की तनु कुर्रे रायपुर के प्राइवेट बैंक में काम करती थी. वह 21 नवंबर को अपने दोस्त सचिन अग्रवाल के साथ बालंगीर निकली थी. लेकिन इसके बाद तनु के परिजनों ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन फोन पर उनकी बात नहीं हो सकी. तनु के परिजनों का आरोप है कि सचिन ओडिशा पहुंचने के बाद से उसे अपने परिवार के लोगों से भी बात नहीं करने दे रहा था. हालांकि, सचिन तनु की हत्या के बाद परिजनों को गुमराह करने के लिए उनसे चैट पर बात कर रहा था.
कोलकाता भागने की फिराक में था आरोपी
तनु के परिजनों का जब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था, तो उन्होंने रायपुर पुलिस के पास उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई .जांच के दौरान ही रायपुर पुलिस को पता चला कि बालंगीर में एक जला हुआ शव बरामद हुआ है. शव के फोटो के आधार पर परिजनों ने तनु के शव की पहचान कर ली. इसके बाद बालंगीर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस को सबसे पहला शक उसके प्रेमी सचिन अग्रवाल पर हुआ.
दूसरे से संबंध का शक होने पर की हत्या
सचिन अग्रवाल लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. पुलिस ने फोन की लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में हत्या करने की बात कबूल कर ली है. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि तनु का किसी और से संबंध है इसके चलते वह तनु को घुमाने के बहाने बालंगीर ले गया. उसने तनु को जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










