
बॉयफ्रेंड ने दूसरी लड़की पर उड़ा दिए 50 लाख, गर्लफ्रेंड को चला पता तो सिखाया सबक!
AajTak
बॉयफ्रेंड ने दूसरी लड़की को 19 लाख रुपये के गिफ्ट, ढाई लाख का नेकलेस और करीब 30 लाख रूपये कैश दिए थे. ये सारी बातें उसकी गर्लफ्रेंड को पता चल गईं.
एक स्टार खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप कर लिया. इस खिलाड़ी ने 50 लाख से अधिक रुपये दूसरी लड़की पर उड़ाए थे. ये बात उसकी गर्लफ्रेंड को पता चल गई थी, जिसके बाद उसने रिलेशनशिप तोड़ दिया और खिलाड़ी से अलग हो गई.
'द सन' की रिपोर्ट में इस ब्रिटिश खिलाड़ी का नाम नहीं ओपन किया गया है, लेकिन ये बताया गया है कि वो एक मशहूर फुटबॉल प्लेयर है और Three Lions क्लब का हिस्सा है. हाल ही में खिलाड़ी से उसकी गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप कर लिया है, क्योंकि वो चोरी-छिपे किसी दूसरी लड़की से मिलता था.
इतना ही नहीं उसने लड़की पर करीब 53 लाख रुपये भी खर्च किये थे. वह उस लड़की के प्यार में पड़ गया था. खिलाड़ी अक्सर उस लड़की से मिलने जाता था, उसके साथ रातें बिताता था, घर आने पर भी चैट करता था. एक दिन जब वह नहाने गया हुआ था तो अपना मोबाइल बाथरूम में ले जाना भूल गया.
इसी दौरान गर्लफ्रेंड ने उसका मोबाइल चेक कर लिया. मोबाइल देखते ही वो दंग रह गई. उसमें दूसरी लड़की संग खिलाड़ी की कई सारी फोटोज थीं. उसका चैट बॉक्स रोमांटिक मैसेजेस से भरा हुआ था. जब गर्लफ्रेंड ने इस बारे में खिलाड़ी से पूछा तो उसने बहाने बनाने शुरू कर दिए. हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं था, जब खिलाड़ी शक के दायरे में आया हो.
लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड इस बार उसे बख्शने के मूड में नहीं थी. उसने खिलाड़ी से ब्रेकअप कर लिया और उससे अलग रहने लगी.
ऐसे पकड़ी गई खिलाड़ी की चोरी!

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










