
बॉयफ्रेंड ने चालाकी से भेजी तस्वीर, फिर भी लड़की को दिख गया दूसरी महिला का घुटना और फिर...
AajTak
कहते हैं झूठ कितना भी बड़ा हो, लेकिन कोई न कोई गलती हो ही जाती है, जिससे वह पकड़ा जाता है. ऐसा ही झूठ एक महिला ने बॉयफ्रेंड द्वारा भेजी गई तस्वीर से पकड़ा. हालांकि इस तस्वीर को सामान्य रूप से कोई देखे, तो उसे कुछ समझ नहीं आएगा, लेकिन महिला ने इस तस्वीर से बॉयफ्रेंड का झूठ खोज निकाला.
कहते हैं झूठ कितना भी बड़ा हो, लेकिन कोई न कोई गलती हो ही जाती है, जिससे वह पकड़ा जाता है. ऐसा ही झूठ एक महिला ने बॉयफ्रेंड द्वारा भेजी गई तस्वीर से पकड़ा. हालांकि इस तस्वीर को सामान्य रूप से कोई देखे, तो उसे कुछ समझ नहीं आएगा, लेकिन महिला ने इस तस्वीर से बॉयफ्रेंड का झूठ खोज निकाला, जिसमें वह कह रहा था कि वह पुरुष दोस्तों के साथ बैठकर ओलंपिक गेम देख रहा है. (फोटो/Megan Marie) मेगन मरिया द्वारा सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड के इस झूठ की कहानी को शेयर किया गया, जो वायरल हो गई है. उसकी कहानी के वीडियो 1.3 मिलियन बार देखा गया है. दरअसल इस वीडियो में उसने एक फोटो दिखाया है, जिसमें बताया कि बॉयफ्रेंड द्वारा भेजी गई इस तस्वीर में उसने कुछ ऐसा देखा, जिसकी वजह से उसे सच का पता चला.(फोटो/Megan Marie) मेगन ने बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड को टेक्स्ट मैसेज करके पूछा कि वह क्या कर रहा है. बॉयफ्रेंड का जवाब आया कि वह अपने कुछ पुरुष दोस्तों के साथ बैठक ओलंपिक गेम देख रहा है. इस दौरान खुद को सही साबित करने के लिए उसने बड़ी ही चालाकी से खींची गई एक फोटो भी मेगन को भेज दी. (फोटो/Megan Marie)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










