
बॉयफ्रेंड ने कुत्तों को खिलाया ऐसा खाना, गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप!
AajTak
आप डेट पर जाएं और आपको ऐसा खाना खिलाया जाए जिससे आपको परहेज हो, बाद में पता चले कि आपको जो खाना खिलाया गया है. उससे बेहतर खाना तो कुत्तों ने खाया था. क्या होगा आपका रिएक्शन...
रोमांटिक डिनर कई बार एक दूसरे को जानने का बेहतरीन मौका होता है. एक महिला ने डेट के अपने कटु अनुभव को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में पूरी कहानी बताई है. महिला ने दावा किया कि उसके बॉयफ्रेंड ने अपने पालतू कुत्तों के लिए उससे भी अच्छा खाना परोसा. वहीं उसके खाने के परहेज का भी ध्यान नहीं रखा.
रेडिट यूजर u/Delicious_Leg2571 ने 28 मई को शेयर किए गए अपने पोस्ट में बताया कि वह एसिड रिफ्लक्स (Acid reflux) से ग्रस्त है, जिसमें वह कुछ खास तरह चीजें नहीं खा सकती है. इनमें रेड सॉस शामिल हैं. उसके बॉयफ्रेंड ने उसे जानते हुए भी पिज्जा में इसे सर्व किया.
इस महिला ने बताया कि वह एक शख्स के साथ करीब ढाई महीने से डेट कर रही थी. महिला ने दावा किया कि यह शख्स ये बात अच्छी तरह से जानता था कि उसे कौन सा चीज नहीं खानी चाहिए.
महिला ने इस पोस्ट में आगे बताया कि इस शख्स ने उसे अपने घर डिनर के लिए बुलाया था. वह शाम 6 बजे के करीब शख्स के घर पहुंच गई.
पोस्ट के मुताबिक- मैंने देखा वह स्टीक, अंडे, आलू, कॉर्न से कुछ बना रहा था. ये देखने में काफी स्वादिष्ट लग रहा था और इसकी खुशबू भी अच्छी थी. इस दौरान उसने एक मूवी लगा दी थी, जब तक वह खाना बना रहा था, मैं लिविंग रूम में थी.
महिला ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि वह लगातार रसोई में जा रहा था. लेकिन, जब वह आखिरी बार रसोई से वापस लौटा तो उसने देखा कि वह उनके लिए एक पिज्जा लेकर आया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










