
बॉयफ्रेंड को 'फंसाने' के लिए लड़की ने दोस्त को किया तैयार, फिर होटल में पकड़ा
AajTak
एक महिला को शक था कि उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा है. महिला ने तरकीब निकाली और साबित हो गया कि उसका शक सही था, उसने अपने बॉयफ्रेंड को होटल में पकड़ा.
एक महिला को शक था कि उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा है. महिला ने तरकीब निकाली और साबित हो गया कि उसका शक सही था, उसने अपने बॉयफ्रेंड को होटल में पकड़ा. महिला ने खुद बताया कि कैसे उसने एक दोस्त के माध्यम से बॉयफ्रेंड को पकड़ा. उसका बॉयफ्रेंड एक और लड़की से होटल में मिलने के लिए आया था. प्रतीकात्मक तस्वीर दरअसल, डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा की रहने वाली 24 साल की जेड हिक ने टिकटॉक और यूट्यूब वीडियो में इस पूरे मामले को बताया है. इतना ही नहीं उसने अपने अब एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ आखिरी लेकिन अजीबोगरीब मुलाकात की तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर की हैं. प्रतीकात्मक तस्वीर जेड के मुताबिक, उसने पहली बार अपने बॉयफ्रेंड पर शक करना तब शुरू किया जब उसे पता चला कि वह नियमित रूप से अपनी एक पूर्व गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजता है. जेड ने इस बारे में अपने दोस्तों को बताया. दोस्तों के साथ इस मामले पर चर्चा करने के बाद उनमें से एक ने जेड के बॉयफ्रेंड की 'वफादारी' का टेस्ट लेने की तरकीब सुझाई. प्रतीकात्मक तस्वीर
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










