
बॉयफ्रेंड के घर गई लड़की के साथ हुई ऐसी घटना, शर्म से हुई लाल! खुद बयां की आपबीती
AajTak
एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलने उसके घर गई थी. बॉयफ्रेंड के घर में उसने टॉयलेट यूज किया. लेकिन टॉयलेट में उसके साथ ऐसी घटना घट गई कि जिसने उसे शर्मसार कर दिया. उसका वीडियो वायरल हो गया है. खुद लड़की ने अपनी पूरी कहानी सोशल मीडिया पर बताई है.
26 साल की एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड की फैमिली से मिलने उसके घर गई. घर में उसने टॉयलेट यूज किया. लेकिन टॉयलेट में ऐसी घटना घट गई कि लड़की शर्म से लाल हो गई. उसने इसका वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया है जो अब वायरल हो गया है. वीडियो में लड़की ने पूरी कहानी बयां की है.
डेली मेल के मुताबिक, लड़की का नाम केनेडी कालवेल है और वह कनाडा के वैंकूवर की रहने वाली है. उसने हाल ही में टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बाथरूम के अंदर नजर आ रही है.
वीडियो में केनेडी के बताया कि वह बॉयफ्रेंड निक से मिलने उसके घर गई थी. यहां उसने टॉयलेट यूज किया लेकिन तभी पता चला कि फ्लश काम नहीं कर रहा है. ऐसे में केनेडी ने उसे खुद से ही ठीक करने की कोशिश की लेकिन तभी वह टूट गया.
केनेडी ने वीडियो में दिखाया कि कैसे टॉयलेट का एक हिस्सा टूट गया है और वो चूर-चूर होकर फर्श पर पड़ा है. केनेडी ने इसको अपने जीवन की बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है. उनके वीडियो को टिकटॉक पर 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
इस घटना को लेकर वह कहती हैं- अब मुझे न केवल अपने बॉयफ्रेंड बल्कि उसकी फ़ैमिली को भी बताना होगा कि टॉयलेट का ढक्कन कैसे टूटा. यह बहुत शर्मनाक स्थिति है. सोशल मीडिया केनेडी का वीडियो चर्चा में है. यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा- इसमें लड़की की कोई गलती नहीं थी. दूसरे ने कहा- अच्छा हुआ लड़की को चोट नहीं आई. एक अन्य यूजर ने कहा- अगर इसके लिए बॉयफ्रेंड कुछ गलत कहे तो लड़की को अपने रिश्ते के बारे में विचार करना चाहिए. एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा लड़के को पहले बाथरूम सही करवाना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










