
बॉयफ्रेंड की डेड बॉडी से स्पर्म लेकर प्रेग्नेंट हो गई गर्लफ्रेंड!
AajTak
वर्ल्ड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का दो बार खिताब जीतने वाले विंटर ओलंपियन एलेक्स पुलिन की पिछले साल एक हादसे में मौत हो गई थी. हालांकि उनकी गर्लफ्रेंड ने एलेक्स के मरने के 24 घंटों बाद स्पर्म कलेक्ट किया था और आज एक साल बाद वे एलेक्स के बच्चे की मां बनने वाली हैं.
वर्ल्ड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का दो बार खिताब जीतने वाले विंटर ओलंपियन एलेक्स पुलिन की पिछले साल एक हादसे में मौत हो गई थी. हालांकि उनकी गर्लफ्रेंड ने एलेक्स के मरने के 24 घंटों बाद स्पर्म कलेक्ट किया था और आज एक साल बाद वे एलेक्स के बच्चे की मां बनने वाली हैं. (फोटो क्रेडिट: Getty images) जुलाई 2020 में ऑस्ट्रेलिया में एलेक्स की एक त्रासदी भरे हादसे में मौत हो गई थी. वे एलीडे व्लुग के साथ पिछले 8 सालों से रिलेशनशिप में थे. एलीडे के कहने पर डॉक्टर्स ने एलेक्स के मरने के बावजूद उनके शरीर से हेल्दी स्पर्म को निकालने में कामयाबी पाई थी. (फोटो क्रेडिट: Getty images) एलीडे इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर चुकी हैं. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा था कि मेरा बेटा अक्तूबर में आ रहा है. मैं और एलेक्स पिछले कुछ सालों से बच्चे की तैयारियां कर रहे थे. ये मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण दौर रहा है लेकिन आखिरकार मैं बेहतर महसूस कर रही हूं. (फोटो क्रेडिट: El pullin official)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










