
बॉयफ्रेंड का कंप्यूटर देख हैरान रह गई लड़की, सगाई बाद तोड़ी शादी
AajTak
25 वर्षीय इस युवती का नाम नाम मारिया है, जिसने हाल ही में TikTok पर अपने मंगेतर के बारे में खुलासा किया है.
एक युवती को अपने बॉयफ्रेंड के बारे में ऐसी सच्चाई पता चली कि उसने सगाई के बाद शादी से इंकार कर दिया. खुद युवती ने सोशल मीडिया पर इस घटना का खुलासा किया है. उसने बताया कि कैसे बॉयफ्रेंड का कंप्यूटर ओपन करते ही उसे अश्लील चीजें दिखीं, जिसके बाद उसने शादी तोड़ने का फैसला लिया.
25 वर्षीय इस युवती का नाम मारिया है, जिसने हाल ही में TikTok ( @lifebymaria) पर अपने मंगेतर के बारे में एक खुलासा किया. मारिया ने बताया कि सगाई के बाद उसकी शादी होने वाली थी. शादी को महज 3 महीने बचे थे. इसी दौरान काम के सिलसिले में एक दिन उसे अपने मंगेतर का कंप्यूटर ओपन करना पड़ गया. लेकिन कंप्यूटर ओपन करते ही उसके होश उड़ गए.
कंप्यूटर में मिलीं आपत्तिजनक फोटोज
'द मिरर' के मुताबिक, मारिया को अपने बॉयफ्रेंड के कंप्यूटर में एक फोल्डर दिखाई दिया, जिसमें पोर्न वीडियो के साथ-साथ उसकी बहनों और सहकर्मियों की आपत्तिजनक तस्वीरें थीं. बकौल मारिया 'कल्पना कीजिए सगाई हो चुकी हो, आपकी शादी को 3 महीने बचे हों, कार्ड भेजे जा चुके हैं और एक दिन आपको पता चले कि आपके मंगेतर ने एक अश्लील फ़ोल्डर छुपा रखा हो, जिसमें आपकी बहनों और उसके सहकर्मियों की तस्वीरें शामिल हों.'
फिलहाल मारिया की पोस्ट टिकटॉक पर वायरल हो गई है. उसके वीडियो को 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. वीडियो में मारिया ने दावा किया कि उस दिन मेरा कंप्यूटर काम नहीं कर रहा था. इसीलिए मैंने अपने बॉयफ्रेंड के कंप्यूटर को ऑन किया था. वो मेरी नौकरी के लिए आवेदन करने में मदद कर रहा था. तभी मुझे उसके कंप्यूटर में अश्लील फोल्डर दिखाई दिया, जिसे देखने के बाद मैंने रिश्ता तोड़ लिया.
मारिया के खुलासे वाले वीडियो पर तमाम यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है. किसी ने कहा कि उसने ठीक फैसला लिया तो किसी ने कहा कि उसे अपने होने वाले पति से इस बारे में खुलकर बात करनी चाहिए और उसे सबक सिखाना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










