
बॉडी में जहां परेशानी, मोम का बना वही पार्ट चर्च में चढ़ा रहे लोग... वीडियो वायरल
AajTak
गोवा में चर्च के बाहर मोम से बने छोटे-छोटे बॉडी पार्ट्स मिलते है. इन्हें खरीदकर लोग चर्च के अंदर ले जाते हैं और विशेष प्रार्थना में इसका इस्तेमाल किया जाता है. एक वायरल वीडियो में वैक्स ऑर्गन बेच रहे विक्रेता ने ऐसा ही दावा किया है.
इन दिनों इंटरनेट पर कई तरह के वीडियो और रील्स वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जिनसे हमें अजीबोगरीब जानकारियां भी मिलती हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चर्च के बाहर मोम के बने बॉडी पार्ट्स बिकते दिखाया गया है.
गोवा घूम रही एक व्लॉगर ने वहां चर्च के बाहर मिलने वाले कुछ इन चीजों के बारे में अपने वीडियो में बताया है. इस व्लॉगर को वहां चर्च के बाहर मोम से बने बॉडी पार्ट्स बेचने वाले मिले. उन्होंने जब इनसे बातचीत की तो कई नई जानकारियां सामने आई.
ओल्ड गोवा में चर्च के बाहर बिक रहे मोम के बने बॉडी पार्ट्स इंस्टाग्राम पर @khyatishree2 नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो के साथ इसके बारे में कैप्शन में कुछ जानकारी भी दी गई है. कैप्शन में लिखा है - मैंने ओल्ड गोवा में चर्च के सामने कई लोगों को कुछ दिलचस्प चीजें बेचते देखा, जिन्हें मैंने पहले कभी नहीं देखा था.
आगे उसने लिखा है - अच्छा हुआ कि मैंने उनसे पूछा कि ये क्या हैं. यह परंपरा कितनी अनोखी और दिलचस्प है. क्या यह प्रथा भारत के सभी चर्चों में या देश के बाहर के चर्चों में भी मानी जाती है?
वैक्स से बने ऑर्गन बेचने वाले ने बताई सच्चाई वीडियो में मोम से बने बॉडी पार्ट्स बेचने वाले से बातचीत करते हुए व्लॉगर पूछती है कि आप इसे क्यों बेच रहे हैं. इसका किस काम में इस्तेमाल किया जाता है. फेरी वाला बताता है कि मोम से बने बॉडी पार्ट्स इस्तेमाल मन्नत मांगने में किया जाता है.
मन्नत मांगने में इस्तेमाल होता है ये वैक्स ऑर्गन फेरी वाला बताता है कि जब किसी को शरीर के किसी खास अंग में समस्या होती है तो वो मोम से बने उस बॉडी पार्ट्स को लेकर चर्च में जाते हैं. फिर अपनी उस परेशानी को दूर करने की प्रार्थना कर चर्च में मोम से बने उस अंग को चढ़ा देते हैं. यह मन्नत मांगने में इस्तेमाल होता है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










