
बैन हटने के बाद यूक्रेन ने दागीं 6 अमेरिकी मिसाइलें, रूस का दावा
AajTak
रूस ने कहा है कि अमेरिकी निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों के उपयोग की अनुमति देने का बाइडेन का निर्णय यूक्रेन-रूस युद्ध में तनाव के एक नए दौर की शुरुआत है. इससे पहले मंगलवार को पुतिन ने रूस की परमाणु नीति में एक अहम बदलाव को मंजूरी दी.
रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन ने रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में अमेरिका निर्मित छह ATACMS मिसाइलें दागीं. रूस का ने यह आरोप तब लगाया है, जब कुछ ही दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन द्वारा युद्ध में अमेरिका निर्मित हथियारों के उपयोग पर प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया था. रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट के में कहा, 'रूस की सेना ने 5 आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम, जिन्हें ATACMS के नाम से जाना जाता है, को मार गिराया और एक और सिस्टम को नष्ट कर दिया.'
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना द्वारा नष्ट किए गए ATACMS मिसाइलों का मलबा एक मिलिट्री फैसिलिटी में गिरा, जिस कारण वहां आग लग गई, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. एपी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन ने दावा किया कि उसने 18 नवंबर की आधी रात को ब्रांस्क में एक रूसी सैन्य हथियार डिपो पर हमला किया. हालांकि, यूक्रेन ने यह नहीं बताया कि उसने इस हमले में किन हथियारों का इस्तेमाल किया. यूक्रेनी सेना के प्रवक्ता ने बताया कि निशाना बनाए गए क्षेत्र में कई विस्फोट सुनाई दिए.
यह भी पढ़ें: जो बाइडेन का बड़ा फैसला, यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों से रूस पर हमले करने की दी अनुमति
जो बाइडेन ने पिछले दिनों अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल को आसान बनाते हुए यूक्रेन को रूस के अंदर अधिक गहराई तक हमला करने के लिए अपने देश द्वारा आपूर्ति की गई लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करने की इजाजत दी थी. यह निर्णय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन की उत्तरी सीमा पर उत्तर कोरियाई सैनिकों को तैनात करने के बाद आया. पुतिन की कोशिश यूक्रेनी सेना द्वारा कब्जे में लिए गए कई रूसी क्षेत्रों को पुनः प्राप्त करने की है.
रूस ने कहा है कि अमेरिकी निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों के उपयोग की अनुमति देने का बाइडेन का निर्णय यूक्रेन-रूस युद्ध में तनाव के एक नए दौर की शुरुआत है. इससे पहले मंगलवार को पुतिन ने रूस की परमाणु नीति में एक अहम बदलाव को मंजूरी दी. इसके तहत अगर कोई देश किसी परमाणु शक्ति संपन्न देश की मदद से रूस को निशाना बनाकर मिसाइलें दागता है तो इसे दोनों देशों द्वारा संयुक्त हमला माना जाएगा. रूस इस हमले का जवाब WMD (Weapon of mass Destruction) से दे सकता है. इसका मतलब है परमाणु हमला.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








