
बैतूल: लोगों ने तोड़ा लॉकडाउन, पुलिस ने थाने में बिठाकर दिखाई फिल्म
AajTak
मध्य प्रदेश के बैतूल में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसके कारण प्रशासन की चिंताएं भी बढ़ रही हैं. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बैतूल में 56 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान लोग तरह-तरह के बहाने बनाकर घूमने से बाज नहीं आ रहे.
मध्य प्रदेश के बैतूल में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसके कारण प्रशासन की चिंताएं भी बढ़ रही हैं. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बैतूल में 56 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान लोग तरह-तरह के बहाने बनाकर घूमने से बाज नहीं आते हैं. लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने के लिए बैतूल पुलिस ने एक अनूठा नवाचार किया है. पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को कोरोना जागरुकता के लिए बनी एनिमेशन फिल्म दिखाई. (फोटो- राजेश भाटिया) बैतूल के गंज थाने के सामने सड़क पर खड़े पुलिसकर्मियों ने बेवजह घूम रहे लोगों को रोककर थाना परिसर में रखी कुर्सियों पर बैठाया और यहां पर लगे प्रोजेक्टर पर उन्हें कोरोना जागरुकता पर बनी एनिमेशन फिल्म दिखाई गई. कुछ घंटे के लिए दी गई इस सजा में उन्हें कोरोना से बचने के उपाय बताए गए और कोरोना कितना खतरनाक है यह भी दिखाया गया. लोग भी इस सबक से सीख ले कर गए कि लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से नहीं निकलना है. दरअसल बैतूल महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है. यही कारण है कि यहां कोरोना के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. बैतूल के डीसीपी विवेक कुमार गौतम ने कहा कि जो लोग लॉकडाउन में बेवजह घूम रहे थे उनको रोक कर कोरोना जागरुकता पर फिल्म दिखाई गई. पुलिस ने लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए नवाचार किया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










