
बैतूल: मिट्टी के बर्तन की दुकान देख कंगना ने रोक दी कार, खरीदा चाय का कप
AajTak
मध्य प्रदेश के बैतूल में फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत ने शाहपुर में चाय पीने के लिए मिट्टी के कप की खरीदारी की. कंगना रणौत फिल्म धाकड़ की शूटिंग के लिए सारणी जा रही थीं, इसी दौरान शाहपुर के पतौवापुरा के हाईवे के किनारे मिट्टी से बने बर्तनों की दुकान सजी दिखाई देने पर गाड़ी रोककर चाय के कप की खरीदी की.
मध्य प्रदेश के बैतूल में फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत ने शाहपुर में चाय पीने के लिए मिट्टी के कप की खरीदारी की. कंगना रणौत फिल्म धाकड़ की शूटिंग के लिए सारणी जा रही थीं, इसी दौरान शाहपुर के पतौवापुरा में हाईवे के किनारे मिट्टी से बने बर्तनों की दुकान सजी दिखाई देने पर गाड़ी रोककर चाय के कप की खरीदी की. मिट्टी की दुकान को देख कंगना रणौत ने गाड़ी रोकी और दुकान से चाय पीने वाले मिट्टी के कप खरीद दुकानदार को 780 रुपये भी दिए और दुकान संचालक से चर्चा की. कंगना रणौत को देख आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. कई लोगों ने फिल्म अभिनेत्री के साथ सेल्फी भी खींची है. मिट्टी के कप, मिट्टी का जग और ग्लास खरीदने के बाद कंगना कुछ देर तक वहां रुकी रहीं.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









