
'बैग में भरे ढेर सारे शव...', क्राइम सीन साफ करने वालों ने सुनाए खौफनाक किस्से
AajTak
क्राइम सीन की सफाई करने वाले दो लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए हैं. इन्होंने उन सबसे खराब चीजों के बारे में बताया है, जो इन्हें अपनी नौकरी के दौरान देखनी पड़ी हैं.
दुनिया भर में हत्याओं से जुड़े तमाम मामले सामने आते हैं. कहीं पीड़ित का पता जल्दी चल जाता है, तो कहीं काफी वक्त बाद. ऐसे में जहां उसकी लाश पड़ी होती है, वो जगह कैसी होगी? वहां खून होगा, शव से बदबू आएगी, आसपास सामान फैला होगा... ये वो आम बातें हैं, जो हर कोई जानता है. मगर अब उन लोगों ने इस बारे में अधिक जानकारी दी है, जिनका काम ही क्राइम सीन्स की सफाई करना है. यानी उन जगहों कि जहां कोई अपराध घटित हुआ है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इन लोगों को अपनी नौकरी के दौरान जो कुछ भी अनुभव करना पड़ता है, ये उससे जुड़ी जानकारी अपने टिकटॉक अकाउंट पर शेयर करते हैं. ये अकाउंट 23 साल के टॉम डिसेना और 26 साल से जूनियर लालबचन का है. टॉम अमेरिका के न्यूयॉर्क से हैं और जूनियर गुयाना से. इनके @thesoulmediators अकाउंट पर 2.50 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. जहां ये जोड़ी काफी हिट है. दोनों फिलहाल अमेरिका में ही नौकरी करते हैं. इन्होंने अपने हालिया वीडियो में उन सबसे खराब चीजों के बारे में बताया है, जो इन्हें अपने करियर के दौरान देखनी पड़ीं.
अडवांस में दिया जाता है पेपर
डिसेना ने डेली मेल से बात करते हुए कहा कि उन्हें और उनके साथी को सफाई से पहले अडवांस में एक पेपर मिलता है. जिसपर उस घर का पता लिखा होता है, जहां अपराध को अंजाम दिया गया है. इन्हें ये भी बताया जाता है कि अपराध को कितनी क्रूरता से अंजाम दिया गया. तब ये लोग अपना काम शुरू करने से पहले दूसरे कई सवाल पूछते हैं. जैसे- 'क्या वहां ड्रग्स है/था? क्या वहां जानवर हैं/थे? क्या वहां कोई हथियार हैं/थे?' इन्हें क्राइम सीन की तस्वीरें काफी कम ही मिलती हैं.
किस तरह के केस आते हैं?
उन्होंने बताया कि इस नौकरी में हत्या से लेकर आत्महत्या और अनअटेंडिड डेथ (जिसमें शव कुछ दिन, हफ्ते या महीनों बाद मिलता है) तक के मामले शामिल होते हैं. डिसेना के पास क्रिमिनल जस्टिस में बैचलर डिग्री है. वह आगे भी पढ़ाई कर रहे हैं. डिसेना ने उस केस के बारे में बताया जो अंदर से हिला देने वाला था. इसमें दो पीड़ित थे, जो शायद आज भी जीवित हैं. उन्होंने कहा, 'एक शख्स ने अपने दोस्त को मस्ती करने के लिए घर पर बुलाया. तब उसकी पत्नी भी घर पर ही थी. पता नहीं शराब या ड्रग्स क्या कारण था, शख्स ने अपनी पत्नी और दोस्त दोनों पर हथौड़े से हमला कर दिया. दोनों कई घंटों तक गंभीर हालत में ऐसे ही रहे. फिर इनमें से एक ने इमरजेंसी नंबर पर फोन किया.'

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










