
बैग में नोटों की गड्डियां, घरों में सोना... बंगाल-झारखंड में कोयला कारोबारियों के घरों पर ED की रेड
AajTak
ED ने अवैध कोयला खनन और परिवहन के संबंध में पश्चिम बंगाल (24 ठिकाने) और झारखंड (18 ठिकाने) में 40 से अधिक जगहों पर समन्वित छापेमारी की. इस दौरान ब्रीफकेस और बैगों में भारी मात्रा में नकदी और सोना जब्त किया गया.
पश्चिम बंगाल से झारखंड तक कोयला माफिया पर ईडी ने ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. अवैध कोयला खनन, अवैध परिवहन और कोयले के भंडारण से जुड़े मामले में बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में 24 ठिकानों पर तलाशी ले रही है.
इस दौरान भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद हुआ है. वहीं झारखंड में 18 जगह पर छापेमारी हो रही है. रांची से लेकर धनबान तक कोयला माफिया के ठिकानों पर ईडी की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है.
छापेमारी से जुड़ी तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि ब्रीफकेस और बैगों में 500-500 रुपये के नोटों की कई गड्डियां भरी पड़ी हैं. इसके अलावा, बड़ी मात्रा में सोने की ज्वैलरी भी बरामद हुई है.
इन लोगों के यहां हुई छापेमारी
जिन प्रमुख लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें नरेंद्र खरका, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल, चिन्मयी मंडल और राजकिशोर यादव शामिल हैं. 100 से अधिक ED अधिकारी इस ऑपरेशन में शामिल हैं, जो सुबह 6 बजे शुरू हुआ. कवर किए गए परिसरों में आवासीय संपत्तियां, कार्यालय, कोक प्लांट और अवैध टोल संग्रह बूथ/चेक पोस्ट शामिल हैं.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











