
बैग, टी शर्ट, गुलाब और मास्क... खास अंदाज और निराले विरोध प्रदर्शनों का शीतकालीन सत्र!
AajTak
संसद का शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहा. इस दौरान वन नेशन वन इलेक्शन जैसे बिल तो पेश हुए ही लेकिन इस पूरे सत्र में विरोध प्रदर्शनों का अनोखा अंदाज देखने को मिला. संसद में पहली बार बतौर सांसद पहुंचीं प्रियंका गांधी के बैग की चर्चा इस सत्र में खूब हुई. इसके अलावा टी शर्ट और गुलाब भी चर्चा में रहे.
भारतीय जनता पार्टी की सांसद अपराजिता सारंगी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को शुक्रवार को एक बैग भेंट किया, जिस पर '1984' लिखा था. इस बैग पर 1984 को खून से सना दिखाया गया है. ये बैग 1984 के सिख विरोधी दंगों की याद दिला रहा है. दरअसल प्रियंका गांधी को शुक्रवार को विरोध के अपने खास अंदाज में एक साथी सांसद का विरोध झेलना पड़ा. अपराजिता सारंगी ने प्रियंका को ये बैग गिफ्ट कर उन्हें 1984 के दंगों की याद दिला दी. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बैग इन दिनों चर्चा में हैं. पिछले कुछ दिनों से वे संसद में नए बैग्स के साथ आ रही हैं. इन बैग पर अडानी, फिलिस्तीन और बांग्लादेश लिखा हुआ था.
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान, कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने उन विषयों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए खास तरीके अपनाए हैं. विपक्ष को लगता है कि सरकार इन मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है. जैकेट और 'मोदी अडानी एक हैं' लिखे टी शर्ट जैसे विरोध के प्रतीकात्मक चीजों का प्रयोग कर विपक्ष ने कॉरपोरेट दबाव और अंतरराष्ट्रीय चिंताओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है.
विपक्षी दलों और सरकारी पक्षों ने संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान कई मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया है. इनमें 'वन नेशन, वन इलेक्शन' बिल, किसानों का विरोध, अडानी मुद्दा, संविधान के 75 वर्षों पर चर्चा, और कांग्रेस के अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के साथ कथित संबंधों का मुद्दा शामिल है.
आम्बेडकर के 'अपमान' के खिलाफ नीले कपड़े पहनकर विरोध
कांग्रेस सांसद, जिनमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं, 19 दिसंबर को संसद सत्र के लिए नीले कपड़ों में नजर आए. विपक्ष ने संसद के बाहर आम्बेडकर की प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह से उनके आंबेडकर पर दिए बयान के लिए माफी और इस्तीफे की मांग की. गौरतलब है स्वतंत्र भारत का संविधान तैयार करने वाले आम्बेडकर को देश भर में स्थापित सभी प्रतिमाओं में नीले रंग में दर्शाया गया है.
प्रियंका गांधी की अपनी विरोध शैली

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









