
बैक्टीरिया का होगा पृथ्वी पर साम्राज्य, खत्म हो जाएंगे इंसान, पेड़-पौधेः स्टडी
AajTak
भविष्य में धरती से ऑक्सीजन की मात्रा काफी कम हो जाएगी. इसकी वजह से पृथ्वी पर मौजूद कई जीव खत्म हो जाएंगे. ये खुलासा किया है जापान और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने. साइंटिस्ट्स के मुताबिक धरती पर 100 करोड़ साल बाद ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो जाएगा. जिसकी वजह से जटिल एयरोबिक जीव और फोटोसिंथेटिक जीवों की जिंदगी पर संकट आ जाएगा. इनके खत्म होने की आशंका बहुत ज्यादा हो जाएगी.
भविष्य में धरती से ऑक्सीजन की मात्रा काफी कम हो जाएगी. इसकी वजह से पृथ्वी पर मौजूद कई जीव खत्म हो जाएंगे. ये खुलासा किया है जापान और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने. साइंटिस्ट्स के मुताबिक धरती पर 100 करोड़ साल बाद ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो जाएगा. जिसकी वजह से जटिल एयरोबिक जीव और फोटोसिंथेटिक जीवों की जिंदगी पर संकट आ जाएगा. इनके खत्म होने की आशंका बहुत ज्यादा हो जाएगी. (फोटोःगेटी) धरती के वायुमंडल में ऑक्सीजन का हिस्सा करीब 21 फीसदी है. इंसान जैसे जटिल संरचना वाले जीवों के लिए ऑक्सीजन की मौजूदगी अत्यधिक जरूरी है. लेकिन धरती की शुरूआत में ऑक्सीजन का स्तर काफी कम था. यही हाल भविष्य में 100 करोड़ साल बाद फिर होगा. (फोटोःगेटी) जापान के टोहो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक काजुमी ओजाकी और अटलांटा के जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के क्रिस रीनहार्ड ने धरती के क्लाइमेट, बायोलॉजिकल और जियोलॉजिकल सिस्टम का एक मॉडल तैयार किया है. इससे वो भविष्य में धरती पर होने वाले वायुमंडलीय बदलाव की गणना कर रहे हैं. (फोटोःगेटी)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










