
बैंड-बाजे के साथ स्कूल पहुंचा बच्चा, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
AajTak
कोरोना का वजह से बंद तकरीबन डेढ़ साल के बाद बच्चे अब अपने स्कूलों में वापस आ गए हैं, जिसे लेकर सभी में खासा उत्साह है. लेकिन बच्चे और अभिवावक कितना उत्साहित हैं इसका पता सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो से लगाया जा सकता है. इस वायरल वीडियो में एक बच्चे ने स्कूल में बैंड बाजे के साथ एंट्री ली. परिवार ने मारे खुशी के बैंड बाजे के साथ स्कूल तक जश्न मनाया. ये वीडियो दिल्ली के धौला कुआं में स्थित स्प्रिंगडेल्स स्कूल के बाहर का है जहां बच्चे को बैंड पर थिरकते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली के सभी स्कूल सोमवार से एक सप्ताह के लिए बंद हो गए हैं. देखिए ये वीडियो.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










