
बैंक नहीं बताएगा ये छुपी बातें, पर्सनल लोन लेते वक्त खुद पूछें सवाल
AajTak
वैसे तो हर किसी को पर्सनल लोन लेने से बचना चाहिए. लेकिन अगर लेना बेहद जरूरी है, तो फिर लोन लेने से पहले थोड़ी जानकारी जुटाकर बेहद सस्ते ब्याज दर पर्सनल लोन ले सकते हैं.
वैसे तो हर किसी को पर्सनल लोन लेने से बचना चाहिए. लेकिन अगर लेना बेहद जरूरी है, तो फिर लोन लेने से पहले थोड़ी जानकारी जुटाकर बेहद सस्ते ब्याज दर पर्सनल लोन ले सकते हैं. दरअसल, अधिकतर लोग पर्सनल लोन लेते वक्त एजेंट या बैंक कर्मचारी के चक्कर में आकर लोन से जुड़ी अहम जानकारियां प्राप्त करने की कोशिश नहीं करते. पर्सनल लोन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें होती हैं, जो बैंककर्मी लोन देने के दौरान ग्राहक को नहीं बताते हैं. लोन लेने के बाद जब आपको इसके बारे में जानकारी मिलती है तो फिर पछतावा होता है. हालांकि अगर आपको इन बातों की जानकारी रहती है तो फिर लोन लेने के दौरार पूछने पर बैंककर्मी जानकारी देते हैं. पर्सन लोन लेने से कुछ इन कुछ बातों की जानकारी आपको होनी चाहिए. सिबिल स्कोर की करें जांच: अगर आपका क्रेडिट स्कोर (CIBIL SCORE) अच्छा है तो फिर आपको पर्सनल लोन में इसका फायदा मिल सकता है. बैंक से प्रोसेसिंग फीस और ब्याज पर मोलभाव करके छूट ले सकते हैं. अक्सर ग्राहकों को इसका लाभ मिला है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










