
बैंक डूबने पर कितने मिलेंगे पैसे? सेविंग अकाउंट या FD... बड़े बैंक या छोटे बैंक, सबके लिए ये नियम
AajTak
Bank Safety Rules: क्या आप जानते हैं कि अगर किसी कारण से बैंक दिवालिया हो जाए या बंद हो जाए, तो फिर आपके पैसे का क्या होगा? आपको कितना पैसा मिलेगा? क्या बड़े बैंकों में पैसे रखने पर डूबने की स्थिति में ज्यादा पैसा खाताधारक को मिलता है?
देश में लगभग 97619 बैंक हैं. इनमें सबसे ज्यादा 96000 ग्रामीण सहकारी बैंक और 1485 शहरी सरकारी बैंक हैं. इसके अलावा देश में 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, 22 निजी क्षेत्र के बैंक, 44 विदेशी बैंक और 56 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक हैं. लेकिन अधिकतर लोग बड़े बैंकों में, खासकर सरकारी बैंकों में अपना जमापूंजी रखना पसंद करते हैं. वैसे अगर देश में सबसे बड़े बैंक की बात की जाए तो HDFC Bank है, उसके बाद ICICI बैंक का नंबर आता है, तीसरे नंबर पर देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI है.
अधिकतर लोग बड़े बैंकों में ही खाता खुलवाना और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करते हैं, ये आंकड़े जगजाहिर हैं. अगर बड़े बैंकों की गिनती की जाए तो देश में करीब 80 बैंक हैं. जबकि देश में कुल बैंकों की संख्या करीब 96000 हैं, तो सवाल उठता है कि क्या छोटे बैंक सुरक्षित नहीं हैं? निवेशक बड़े बैंक को ही क्यों चुनते हैं? क्या बड़े बैंक छोटे बैंकों के मुकाबले ज्यादा सेफ हैं? क्या छोटे बैंकों में पैसे रखना खतरे से खाली नहीं है?
बैंक दिवालिया होने के कारण
दरअसल, आज के समय में लगभग हर किसी का अपना बैंक खाता है. इन बैंक खातों में लोग अपनी मेहनत की कमाई को रखते हैं और बैंक इस जमा पैसे पर ब्याज देता है. जब बैंक में पैसा जमा रहता है तो लोग चिंता मुक्त भी रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर कभी बैंक किसी कारण दिवालिया हो जाए या बंद हो जाए, तो फिर आपके पैसे का क्या होगा? आपको कितना पैसा मिलेगा? क्या बड़े बैंकों में पैसे रखने पर डूबने की स्थिति में ज्यादा पैसा खाताधारक को मिलता है. क्या छोटे बैंकों के लिए दिवालिया पर अलग कानून है और निवेश को कम पैसा मिलता है?
आइए अब जानते हैं, आखिर कब कोई बैंक दिवालिया होता है? किसी बैंक की लायबिलिटी उसके असेट्स से ज्यादा हो जाने और इस संकट से निपटने में उसके सक्षम न होने की स्थिति वह दिवालिया (Default) हो जाता है. दूसरे शब्दों में कहें तो बैंक की कमाई उसके खर्चों की तुलना में काफी कम हो जाती है और वह लगातार नुकसान झेलता रहता है और इस संकट से उबरने में नाकाम होता है, फिर ऐसे बैंक को डूब हुआ माना जाता है और रेग्युलेटर्स इस बैंक को बंद करने का फैसला ले लेते हैं. बैंक जिन स्थितियों में दिवालिया होता है, उनमें सबसे महत्वपूर्ण स्थिति है कर्ज का वापस न मिलना.
आसान शब्दों में कहें तो जब बैंक के पास उसकी संपत्ति से ज्यादा उसकी देनदारी हो जाती है और निवेशक अपना पैसा निकालने लगते हैं तो बैंक की आर्थिक स्थिति खराब होती चली जाती हैं. वो ग्राहकों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी नहीं निभा पाता. इस स्थिति में बैंक को दिवालिया घोषित कर दिया जाता है. इसे ही बैंक का डूबना कहा जाता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








