
बैंकॉक में आज विश्व हिंदू कांग्रेस की शुरुआत करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, अतिथियों में योगी आदित्यनाथ का भी नाम
AajTak
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में विश्व हिंदू कांग्रेस (सम्मेलन) का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान विचारक, एक्टिविस्ट और नेताओं का जमावड़ा होगा. वहां दुनियाभर में हिंदुओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनसे जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में विश्व हिंदू कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे. ये कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा. इसमें विचारक, एक्टिविस्ट और नेता हिस्सा लेंगे और दुनियाभर में हिंदुओं के सामने आने वाले मुद्दों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे. समाधान के तरीकों पर चर्चा करेंगे. अतिथियों की लिस्ट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी नाम शामिल है.
बता दें कि विश्व हिंदू कांग्रेस (WHC) चार साल में एक बार होता है. ये कार्यक्रम तीसरी बार होने जा रहा है. इस बार विषय ‘जयस्य आयतनम धर्मः’ है, जिसका अर्थ ‘धर्म, विजय का निवास’ है. इसमें हिंदुओं के मूल्यों, रचनात्मकता और उद्यमशीलता की भावना को व्यक्त करने के लिए सात समानांतर सत्र शामिल हैं. कार्यक्रम की आयोजन टीम के सदस्य समीर पांडा ने कहा, समानांतर सम्मेलन दुनियाभर में हिंदुओं के सामने आने वाले अवसरों और चुनौतियों और उन्हें बहादुरी से कैसे एड्रेस किया जाए, इस पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा.
ये अतिथि संबोधित करेंगे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माता अमृतानंदमयी, योगेन्द्र गिरि जैसे आध्यात्मिक नेता, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह, श्रीधर वेम्बू, नरेंद्र मुरकुम्बी, लेखक विक्रम संपत, वैज्ञानिक आनंद रंगनाथन समेत उद्यमी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
'तीसरा एडिशन बैंकॉक में'
इसके अलावा, केन्या, ऑस्ट्रेलिया, सूरीनाम, जर्मनी, न्यूजीलैंड और थाईलैंड जैसे देशों के राजनीतिक और व्यापारिक नेताओं के भी सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है. WHC का पहला आयोजन 2014 में दिल्ली में और 2018 में शिकागो में आयोजित किया गया था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







