
बैंकॉक का लग्जरी होटल, चाय के कप और सायनाइड... क्या है थाईलैंड में 6 विदेशी नागरिकों की मौत की मिस्ट्री?
AajTak
पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग अलग-अलग तारीख को होटल पहुंचे और इन्हें अलग-अलग कमरे अलॉट किए गए थे. लेकिन 15 जुलाई को ये सभी लोग एक लग्जरी सुइट में शिफ्ट हो गए थे. 15 जुलाई की दोपहर लगभग दो बजे रूम सर्विस ने कमरे में खाना डिलीवर किया था. लेकिन इसके बाद से इनमें से किसी भी शख्स को कमरे से बाहर नहीं देखा गया.
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लग्जरी होटल में 6 विदेशी नागरिकों की मौत का मामला दुनियाभर में सुर्खियों में बना हुआ है. मरने वालों में दो अमेरिकी जबकि चार वियतनाम के नागरिक थे. इनमें तीन महिला और तीन पुरूष हैं. अब इस मामले में सायनाइड का एंगल सामने आया है. लेकिन ये पूरा मामला आखिर है क्या?
बीते कुछ दिनों से बैंकॉक के फाइव स्टार होटल ग्रैंड हयात इरावन की पांचवीं मंजिल के लग्जरी सुइट में छह लोग ठहरे थे. लेकिन मंगलवार दोपहर को सभी अपने कमरे में मृत पाए गए. शुरुआत में इस मामले में सातवें शख्स की संलिप्तता की बात सामने आई थी. लेकिन बाद में पुलिस ने साफ किया कि इस मामले में किसी अन्य शख्स का कोई लेना-देना नहीं है. दरअसल ऑटोपसी रिपोर्ट में इन लोगों के शरीर से सायनाइड (जहर) के अंश मिले हैं. इसके बाद इन लोगों के जहर खाने की थ्योरी का एंगल सामने आया.
क्या है मामला?
पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग अलग-अलग तारीख को होटल पहुंचे और इन्हें अलग-अलग कमरे अलॉट किए गए थे. लेकिन 15 जुलाई को ये सभी लोग एक लग्जरी सुइट में शिफ्ट हो गए थे. 15 जुलाई की दोपहर लगभग दो बजे रूम सर्विस ने कमरे में खाना डिलीवर किया था. लेकिन इसके बाद से इनमें से किसी भी शख्स को कमरे से बाहर नहीं देखा गया.
ये सभी लोग सोमवार को होटल से चेक-आउट करने वाले थे. लेकिन तय समय के बावजूद लंबे समय तक चेक-आउट नहीं करने की वजह से होटल स्टाफ इनके कमरे में पहुंचा. जहां इन लोगों के शव पड़े मिले. साथ ही एक मेज पर एक दिन पहले डिलीवर किया गया खाना भी रखा था, जिस छुआ तक नहीं गया था. बगल में चाय और कॉफी के कुछ कप रखे थे.
मृतकों की पहचान वियतनाम के एनगुयेन फुआंग (46), होंग फाम थान्ह (49), थी एनगुयेन फ़ुओंग लान (47), दिन्ह ट्रान फु (37) और अमेरिका के शेरीन चोंग (56) और डेंग हुंग वेन (55) के तौर पर की गई है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









