
बेहद बोल्ड ड्रेस पहन बेटे के स्कूल पहुंच गई महिला, फिर स्कूल प्रशासन ने उठाया ये कदम
Zee News
अमेरिका के कोलंबिया (Colombia) की रहने वाली इसाबेल कास्त्रो (Isabel Castro) बेहद बोल्ड ड्रेस (Bold Dress) पहनकर बेटे के स्कूल पहुंच गईं, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने उन्हें मीटिंग में शामिल होने से रोक दिया.
कोलंबिया: हर कोई अपनी पसंद के कपड़े (Favourite Dress) पहनना पसंद करता है, लेकिन कई बार लोगों को कपड़े पहनने की वजह से विवाद का सामना करना पड़ता है. अमेरिका के कोलंबिया (Colombia) की रहने वाली इसाबेल कास्त्रो (Isabel Castro) ने दावा किया कि उनके कट-टॉप की वजह से उनके बेटे के स्कूल में एक मीटिंग में शामिल होने से रोक दिया गया. वह अपने पति क्रिस्टियन कैविडेस के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. इसाबेल कास्त्रो (Isabel Castro) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात का खुलासा किया और बताया कि उन्होंने स्कूल मीटिंग के दौरान कट-टॉप पहनकर गई थीं. इसके साथ उन्होंने रिब्ड जींस पहन रखी थी. इसाबेल ने बताया कि पैरेंट्स को कोरोना वायरस पॉलिसी के बारे में जानकारी देने के लिए स्कूल की ओर से बैठक बुलाई गई थी, लेकिन मुझे इसमें शामिल नहीं होने दिया गया, क्योंकि कर्मचारियों ने क्लीवेज को लेकर उनकी आलोचना की.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



