
'बेहद फूहड़ और घटिया, रोबोट भी बेहतर होते...', Olympics की ओपनिंग सेरेमनी पर भड़के लोग
AajTak
एलन ने पेरिस ओलंपिक समारोह में लास्ट सपर की ड्रैग क्वीन पैरोडी की आलोचना करते हुए उसे बेहद फूहड़ बताया है. एलन में कहा कि यह परफॉरमेंस अपने आप में बहुत ही अपमानजनक है.
पेरिस में 2024 ओलंपिक की भव्य शुरुआत शुक्रवार को धूमधाम से हुई, लेकिन उद्घाटन समारोह विवादों में घिर गया है. समारोह में 'लास्ट सपर' की ड्रैग क्वीन पैरोडी को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है. इसके अलावा, कई लोगों को ये इवेंट भी ज्यादा नहीं भाया.
इस ओलंपिक समारोह में पेश किए गए परफॉरमेंस को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठे हैं. इसमें 'लास्ट सपर' के ड्रैग क्वीन वर्जन को पेश किया गया, जिसमें ईसा मसीह के लास्ट सपर यानी अंतिम भोज की नकल की गई, जिसमें ड्रैग क्वीन्स के बीच एक महिला को मुकुट पहने यीशु के रूप में दिखाया गया, जो लियोनार्डो दा विंची की प्रसिद्ध पेंटिंग 'लास्ट सपर' की हूबहू नकल थी.
नेटिज़न्स ने इस परफॉरमेंस को ईसाइयों का अपमान बताते हुए तीखे रिएक्शन दिए हैं, और इसे "बकवास" करार दिया है. इस विवाद ने ओलंपिक समारोह की गरिमा पर सवाल उठाए हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा का नया विषय बना दिया है.
दुनिया के सबसे अमीर आदमी और एक्स के सीईओ एलन मस्क ने पेरिस ओलंपिक समारोह में लास्ट सपर की ड्रैग क्वीन पैरोडी की आलोचना करते हुए उसे 'बेहद फूहड़' बताया है. एलन ने कहा कि यह परफॉरमेंस अपने आप में बहुत ही अपमानजनक है.
एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा: “मैं सदमे में हूं. ओलंपिक गेम्स के दौरान कई देशों के खिलाड़ियों के प्रति यह काफी निगेटिव है.”

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










