
बेहद कम कीमत पर मिल रहा है Redmi का ये लैपटॉप, इतने हजार का है डिस्काउंट
AajTak
RedmiBook Pro Deal: अगर आप सस्ते में एक लैपटॉप लेना चाहते हैं तो अभी काफी बढ़िया मौका है. Xiaomi के लैपटॉप RedmiBook Pro को काफी कीमत पर बेचा जा रहा है. ये ऑफर पॉपुलर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दिया जा रहा है. यहां पर आपको Xiaomi RedmiBook Pro पर मिलने वाली डील के बारे में बता रहे हैं.
Xiaomi का RedmiBook Pro एक बजट-फ्रेंडली लैपटॉप है. इसको स्टूडेंट्स के अलावा वर्किंग प्रोफेशनल्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी अभी इस पर बंपर डिस्काउंट दे रही है. इस लैपटॉप को सभी ऑफर के बाद लगभग 20 हजार रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है. ये ऑफर पॉपुलर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दिया जा रहा है.
इस ऑफर और छूट के बाद Redmi का ये लैपटॉप और भी सस्ता हो जाता है. इस डिवाइस का इस्तेमाल वेब-ब्राउजिंग के अलावा ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स पढ़ने और 4K में कंटेंट देखने के लिए किया जा सकता है. यहां पर आपको इसकी पूरी डिटेल्स बता रहे हैं.
RedmiBook Pro पर मिलने वाली डील
RedmiBook Pro की कीमत 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के लिए 49,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, इसको ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर अभी 39,990 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी कंपनी इस लैपटॉप पर 10,009 रुपये का डिस्काउंट दे रही है.
इसके अलावा डेबिट और क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदने पर 1000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. कंपनी इस लैपटॉप के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है. इस पर 12,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. इससे ये और भी सस्ता हो जाता है. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने लैपटॉप की कंडीशन पर डिपेंड करेगी.
RedmiBook Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










