
बेहद अमीर एडल्ट स्टार ने की ऐसी हरकत, पुलिस ने कर लिया अरेस्ट
AajTak
Titus Low को 30 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया गया था. अब उनका टिकटॉक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह नाचते हुए नजर आ रहे हैं. अगर उन पर आरोप सिद्ध होते हैं तो वह OnlyFan के पहले कंटेट क्रिएटर हो जाएंगे, जिनको सिंगापुर में सजा सुनाई जाएगी.
सिंगापुर का सबसे अमीर एडल्ट स्टार Titus Low को अश्लील हरकतों के कारण बुधवार को गिरफ्तार किया गया है. Titus Low पर आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OnlyFans पर अश्लील कंटेट अपलोड कर दिया था. ऐसा उन्होंने दो बार किया. आखिर Titus Low की गिरफ्तारी क्यों हुई? ये आपको हम विस्तार से बताते हैं. चैनल एशिया के मुताबिक, 22 साल के Titus Low ने OnlyFans अकाउंट पर अप्रैल से अक्टूबर के बीच 30 अश्लील फोटो और 29 वीडियो अपलोड किए थे. पुलिस ने बताया कि Titus Low के बारे में 4 सितंबर को शिकायत मिली थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










