
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता तो फूट-फूटकर रोेने लगा 8 साल का नन्हा एक्टर, वीडियो वायरल
AajTak
8 साल के नन्हे एक्टर एलन किम अपने एक इमोशनल वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एलन को फिल्म मिनारी में अपनी परफॉर्मेंस के लिए इस साल का बेस्ट यंग एक्टर का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है. एलन की ये पहली फिल्म थी और अपने पहले ही अवॉर्ड को पाकर वे अपने इमोशन्स पर काबू नहीं रख पाए और फूट-फूट कर रोने लगे.
8 साल के नन्हे एक्टर एलन किम अपने एक इमोशनल वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एलन को फिल्म मिनारी में अपनी परफॉर्मेंस के लिए इस साल का बेस्ट यंग एक्टर का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है. एलन की ये पहली फिल्म थी और अपने पहले ही अवॉर्ड को पाकर वे अपने इमोशन्स पर काबू नहीं रख पाए और फूट-फूट कर रोने लगे. (फोटो क्रेडिट: मिनारी ट्विटर) गौरतलब है कि इन अवॉर्ड्स का आयोजन वर्चुअल स्तर पर हुआ था. एलन ने अवॉर्ड जीतने के बाद अपनी स्पीच में कहा- शुक्रिया. आप सभी का बेहद शुक्रिया. सबसे पहले तो मैं उन सभी क्रिटिक्स का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने मेरे लिए वोट किया और इसके बाद मैं अपने परिवार को थैंक्स कहना चाहता हूं. इसके बाद एलन काफी इमोशनल हो जाते हैं और कहते हैं मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं रो रहा हूं. (फोटो क्रेडिट: मिनारी ट्विटर) एलन ने इसके बाद कहा कि 'क्या ये एक सपना है? मैं उम्मीद करता हूं कि ये कोई सपना नहीं है.' इस नन्हे एक्टर को चूंकि वाकई यकीन नहीं हो रहा था इसलिए वे अपने गाल को खींचकर इस बात की पुष्टि करते हैं कि ये रियल लाइफ है और वे कोई सपना नहीं देख रहे हैं. एलन ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे कई दूसरी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिलेगा. (फोटो क्रेडिट: मिनारी ट्विटर) “Is this a dream?”😭💖Congratulations to #Minari star Alan Kim, the #CriticsChoiceAwards winner for Best Young Actor! pic.twitter.com/LwqISe2nmR
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










